-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Corruption In Providing Jobs Very Few Jobs In Country Compared Of Youth
नौकरी देने में भारी भ्रष्टाचार, युवाओं की तादाद देखते हुए रोजगार कम
- Written By: किर्तेश ढोबले
नौकरी-रोजगार पैदा करना अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह किसी पर अहसान नहीं है। योग्य लोगों को नौकरी न मिल पाना बहुत बड़ी त्रासदी है। पिछले 15 वर्षों में नौकरी-रोजगार की समस्या काफी गंभीर हो गई है। पेपर लीक जैसा भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है।

(डिजाइन फोटो)
देश में युवाओं की तादाद देखते हुए नौकरियां बेहद कम हैं, ऊपर से नौकरी देने में भ्रष्टाचार भी होता है। राजस्थान में गिरफ्तार किए गए राज्य लोकसेवा आयोग के एक पूर्व सदस्य पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे और बेटी को उपनिरीक्षक पद की परीक्षा के लिए 2021 में पेपर लीक किए थे। इन दोनों ने टेस्ट में टॉप किया था। सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं। हजारों अर्धकुशल युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आता है।
देश का 65 प्रतिशत कार्यबल 35 वर्ष से कम आयु का है। इनमें से केवल 2 प्रतिशत युवा कुशल हैं। कॉलेज शिक्षा पूर्ण करने के बाद सीधे रोजगार पाने में बहुत कम को सफलता मिलती है। अब कंपनियां बड़ी तनख्वाह के ऑफर भी नहीं दे रही हैं। मैकिंसे रिपोर्ट के अनुसार देश में 9 करोड़ नए ब्लू कॉलर जॉब 2030 तक उपलब्ध होंगे जो ज्यादातर लॉजिस्टिक्स, वेयर हाउसिंग और गिग इकोनॉमी में होंगे। गिग इकोनॉमी से मतलब है- घरों में सामान की डिलीवरी देने का काम! नौकरी की मात्रा या गुणवत्ता बढ़ने के कोई आसार नहीं हैं। इसे लेकर कोई नीति भी नहीं है।
यह भी पढ़ें:- हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए आंध्र प्रदेश के CM वाईएसआर रेड्डी का मिला शव, जानें 03 सितंबर का इतिहास
सम्बंधित ख़बरें
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
रायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
ब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
नौकरी-रोजगार पैदा करना अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह किसी पर अहसान नहीं है। योग्य लोगों को नौकरी न मिल पाना बहुत बड़ी त्रासदी है। पिछले 15 वर्षों में नौकरी-रोजगार की समस्या काफी गंभीर हो गई है। पेपर लीक जैसा भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि उत्तरप्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए 5वीं पास युवाओं की जरूरत थी लेकिन चपरासी के पद के लिए 3,700 पीएचडी धारकों ने आवेदन दिया। पिछले 20 वर्षों में कोचिंग उद्योग काफी फल-फूल गया है। अनुमानित तौर पर देश का कोचिंग व्यवसाय 58,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है जो कि सारे आईआईटी और एम्स के कुल बजट से भी 3 गुना है। गत वर्ष 11 लाख एमबीबीएस सीट के लिए 24 लाख छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा थी।
यूजीसी-नेट की 4,000 फेलोशिप के लिए 11 लाख छात्रों ने खुद को पंजीबद्ध कराया था। स्नातक पाठ्यक्रम में एक वर्ष जोड़ कर उसे 4 वर्ष का कर दिया गया है। इससे कॉलेजों पर भार बढ़ेगा। इसके लिए कालेजों को अतिरिक्त अनुदान नहीं दिया जाएगा। रोजगार के मामले में मांग और पूर्ति के बीच काफी बड़ा अंतर है। पढ़े लिखे युवा को जब खर्चीली शिक्षा व कोचिंग के बावजूद नौकरी नहीं मिलती तो उसकी और परिवार की उम्मीदें टूट जाती हैं। शिक्षा में विषय की समझ और मौलिक सोच की बजाय रट्टमपट्टी बढ़ रही है। ऐसे युवा कैसे रचनात्मक योगदान देंगे?
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Corruption in providing jobs very few jobs in country compared of youth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM










