Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: जूते दे दो, पैसे ले लो लेकिन शादी में मत पिटो

देहरादून से मुस्लिम परिवार की बारात बिजनौर पहुंची. बैंड-बाजा, नाच-गाना सब कुछ बढि़या रहा लेकिन जब साली ने दूल्हे राजा के जूते चुराए तो उसके बाद बहुत हंगामा हो गया।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 09, 2025 | 01:05 PM

बिजनौर में जुता चुराई में विवाद (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, शादी में जूता चुरानेवाली रस्म कभी बड़ी महंगी पड़ जाती है. देहरादून से मुस्लिम परिवार की बारात बिजनौर पहुंची. बैंड-बाजा, नाच-गाना सब कुछ बढि़या रहा लेकिन जब साली ने दूल्हे राजा के जूते चुराए तो उसके बाद बहुत हंगामा हो गया।’

हमने कहा, ‘यह तो आपसी हास-परिहास और मजे की रस्म है. इससे हंसी-दिल्लगी के साथ आपसी मेलजोल बढ़ता है. जीजा-साली की नोकझोंक और मस्ती चलती ही रहती है. कोई तो यह भी कहने से नहीं चूकता कि साली आधी घरवाली होती है! आपने राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ देखी होगी। उसमें तो जूता चुराई की रस्म पर गाना है- दूल्हे की सालियो, हरे दुपट्टेवालियो, पैसे ले लो जूते दे दो! यह मजेदार गाना माधुरी दीक्षित और सलमान खान पर फिल्माया गया है। इसके अलावा एक तख्त पर पापड़ डालकर चादर से ढक दिया जाता है. उस पर बैठने के लिए कहा जाता है. सलमान खान इस चालाकी को समझ जाता है. वह और माधुरी दीक्षित दोनों पहले आप-पहले आप कहते हैं. यह प्रसंग भी रोचक है।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज यह फिल्म मनोरंजक थी लेकिन बिजनौर वाली शादी की रस्म में लाठी-डंडे चल गए. हुआ यह कि जूता चुरानेवाली साली ने नेग में अपने होनेवाले जीजा से 50,000 रुपए मांगे. दूल्हे ने कहा चलो 5,000 में निपटा लेते हैं. बहस चली तो लड़कीवालों ने दूल्हे को भिखारी कह दिया. इस बात पर मारपीट शुरू हो गई. दूल्हे के पिता, दादा, भाई, बहनोई सभी को पीटा गया. गुंडों को बुलाकर बारात को बंधक बनाया गया।आखिर पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार को मुक्त कराया. समझाया गया कि जो भी हुआ उसे भूल जाओ.’ हमने कहा, ‘हिंदी प्रदेशों में जेवनार या बारातियों के भोजन के समय गाली गाने का भी रिवाज है। इसका कोई बुरा नहीं मानता. शादी हंसी-खुशी से करनी चाहिए. इसमें मारा-मारी क्यों होनी चाहिए?’

सम्बंधित ख़बरें

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश

पहले HDFC Bank की आस्था सिंह, अब राजेश सिंह ने आरपीएफ जवान को धमकाया…’अंखिया निकाल लेब’, Video देखें

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जूता तो हर हाल में साली चुराएगी ही. इसलिए दूल्हे को अपने एक्स्ट्रा जूते किसी दोस्त के पास पहले से रखवा देने चाहिए।जूता चोरी जाए तो दूसरे जूते पहन लेना चाहिए साली जूता वापस दे या न दे, उसे पैसे जरूर देने चाहिए। साली को अंग्रेजी में सिस्टर इन लॉ या कानूनी बहन कहा जाता है। महाराष्ट्र में साली अपने जीजा को आदरपूर्वक भाऊजी कहती है। जब ऐसा है तो आपस में इकरार रहना चाहिए, तकरार की क्या जरूरत है! साली चाहती तो अपने बहनोई को चिढ़ाते हुए कह सकती थी- जीजा रे जीजा, इमली का बीजा।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Controversy over the ritual of stealing shoes in bijnor district of uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Bijnor
  • Special Coverage
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.