Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: पहलगाम हमले की निंदा हमारी कूटनीतिक जीत

SCO Summit on Pahalgam: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया जिसमें पाकिस्तान, तुर्की और चीन समेत सभी सदस्य देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 03, 2025 | 12:07 PM

पहलगाम हमले की निंदा हमारी कूटनीतिक जीत (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: यह भारत की कूटनीतिक जीत है कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के घोषणापत्र में आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया जिसमें पाकिस्तान, तुर्की और चीन समेत सभी सदस्य देशों ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की निंदा की।इस घोषणापत्र में पहलगाम के मृतकों व घायलों के प्रति गहरी सहानुभूति व संवेदना व्यक्त की गई और कहा गया कि ऐसे हमलों के अपराधियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।सदस्य देशों ने आतंकवाद के सभी रूपो की कड़ी निंदा की।

यह घोषणापत्र आतंकवाद के प्रायोजक पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा है क्योंकि आतंकी पाक के ही भेजे हुए थे।जब पुतिन और शी जिनपिंग प्रस्ताव के पक्ष में थे तो पाकिस्तान और तुर्की उनके सामने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं कर सकते थे।प्रस्ताव पर उन्हें भी हामी भरनी पड़ी।मानना होगा कि 2 महीने में पासा पलट गया।जून में हुई एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद को लेकर मतभेद थे।बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरी-खरी सुना दी थी।तब मतभेदों के चलते घोषणापत्र जारी नहीं हो सका था।तब पाक का साथ तुर्की दे रहा था और चीन चुप्पी साधे हुए था।

अब हालत यह हुई कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एससीओ बैठक में पूछा तक नहीं गया।पुतिन और शी जिनपिंग का सारा ध्यान मोदी पर केंद्रित था।बैठक में जाते समय मोदी को पुतिन ने अपनी कार में लिफ्ट दी और दोनों के बीच लंबी गोपनीय चर्चा हुई।फिर पुतिन व मोदी बात करते हुए आगे बढ़ गए।उन्होंने वहीं खड़े पाक प्रधानमंत्री की ओर देखा तक नहीं।वास्तव में ट्रंप के टैरिफ युद्ध की वजह से भारत, रूस व चीन की तिकड़ी बन रही है।भारत और चीन की दोस्ती मजबूत हुई तो विदेशी खैरात पर निर्भर पाकिस्तान और बांग्लादेश की कीमत अपने आप घट जाएगी।ट्रंप की मुंहजोरी का करारा जवाब देने की ताकत भारत, रूस व चीन की त्रिशक्ति में है।चीन सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक है लेकिन भारत अपनी नीतिगत स्वायत्तता कायम रखते हुए अपने राष्ट्रीय हितसंबंधों की रक्षा करेगा।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन से भारत ने 92.7 अरब डॉलर का आयात किया तथा चीन को 43.3 अरब डॉलर का निर्यात किया।व्यापार घाटे से निपटने के लिए अब भारत को निर्यात बढ़ाते हुए आयात कम करना होगा।चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि सीमा विवाद की छाया दोनों देशों के अन्य क्षेत्रों में संबंध पर नहीं पड़नी चाहिए।उन्होंने हाथी और ड्रैगन के सहयोग की बात कही।भारत को चीन से रेयर अर्थ की आपूर्ति होती है तो उसके अंतरिक्ष, दूरसंचार, आटोमोबाइल आदि क्षेत्रों को उसका लाभ मिलेगा।चीन से संबंध बढ़ाने में सावधानी के पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Condemning the pahalgam attack is our diplomatic victory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 12:07 PM

Topics:  

  • Pahalgam Attack
  • Pakistan News
  • Shehbaz Sharif

सम्बंधित ख़बरें

1

शाहबाज के ‘नन्हें प्लेन’ पर मीम्स की बौछार; सोशल मीडिया पर लोग बोले ये ‘125 CC का हवाई जहाज’

2

SCO के मंच से दहाड़े PM मोदी, पहलगाम पर पाक को दिया बड़ा झटका; आतंकवाद पर सदस्य देशों का साथ

3

SCO समिट में पाक की घनघोर बेइज्जती, ठहाके लगाते पुतिन संग निकले मोदी; कोने खड़े ताकते रह गए शहबाज

4

मोदी-शहबाज को एक तराजू में तोल रहे जिनपिंग? जिसे बताया गया ‘पॉवरफुल तस्वीर’ उसी ने खोल दी पोल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.