Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: कॉलेज की दीवारें गोबर से पोतकर, प्राचार्य ने किया शिक्षा का गुड़-गोबर

दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य प्रत्यूष वत्सला ने गाय-भैंसों के प्रति वात्सल्य दिखाते हुए एक अनोखा प्रयोग किया। उन्होंने कॉलेज की कक्षाओं को गर्मी के मौसम में गोबर और मिट्टी से पुताई की।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 18, 2025 | 01:13 PM

आज का निशानेबाज (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य प्रत्यूष वत्सला ने गाय-भैंसों के प्रति वात्सल्य दिखाते हुए एक अनोखा प्रयोग किया। उन्होंने कॉलेज की कक्षाओं को गर्मी के मौसम में ठंडा रखने के उद्देश्य से गोबर और मिट्टी से पुतवा दिया। उनके इस कदम से नाराज होकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रौनक खत्री ने जाकर प्राचार्य के कार्यालय की दीवार पर गोबर पोत दिया और कहा कि प्राचार्य को भी थोड़ी ठंडक मिलनी चाहिए।’

हमने कहा, ‘प्राचार्य वत्सला ने प्राचीन भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्य किया जब भारत के गांव-गांव में मिट्टी के घर होते थे और उनकी दीवारें गोबर से लीपी जाती थीं। कच्चे फर्श पर चौका भी गोबर मिश्रित पानी से लगाया जाता था। घर के आंगन में भी उसका छिड़काव किया जाता था। जिस गुरूकुल में राजाओं के बच्चे पढ़ने के लिए भेजे जाते थे वहां भी ऐसी ही जमीन से जुड़ी व्यवस्था रहा करती थी। क्या आप सोचते हैं कि महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, भरद्वाज, सांदीपनी के आश्रम सीमेंट-कंक्रीट के थे? वहां भी गाय के गोबर से लिपी-पुती दीवारें रहा करती होंगी। मिट्टी की दीवारों पर चिपके गोबर के कंड़े ग्रामीण भारत की पहचान है। विदेशी इसे देखकर विस्मय में पड़ जाते हैं कि गोबर करने के लिए गाय दीवार पर कैसे चढ़ी होगी! गोबरी यज्ञ की अग्नि से लेकर अंतिम संस्कार तक काम आती है। इस प्रकार हवन से लेकर कफन तक गोबर की मौजूदगी है।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, प्राचार्य वत्सला को उनके गोबर-प्रेम पर उपकुलपति ने फटकारते हुए कहा कि उन्हें ऐसी रिसर्च अपने घर की दीवारों पर गोबर लीप कर करनी चाहिए, कालेज में नहीं! सभी कालेजों को कूलर और फैन लगाने के लिए निधि दी जाती है जिसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’ हमने कहा, ‘शास्त्रों में समुद्र यात्रा वर्जित है। ऐसा करनेवाले को शुद्ध व पवित्र करने के लिए पंचगव्य सेवन का विधान था।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंचगव्य में दूध, दही, घी, गौमूत्र और गोबर का समावेश होता था।’ हमने कहा, ‘यह बकवास या ढकोसला है। भगवान राम ने अपनी वानरसेना के साथ समुद्र पार कर रावण की लंका पर आक्रमण किया था। रामायण में कहीं पंचगव्य सेवन का उल्लेख नहीं है। प्राचार्य ने गोबर से दीवारें पुतवा कर शिक्षा व्यवस्था का गुड़ गोबर कर दिया।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

College classrooms were plastered with cow dung and mud to keep them cool in the summer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 01:13 PM

Topics:  

  • Cow
  • Cow Hug Day
  • New Delhi News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘शीश महल’ का खुलेगा राज? कल से दिल्ली विधानसभा सत्र में मचेगा घमासान, इन 3 रिपोर्टों पर सबकी नजर

2

‘टीचर अब कुत्ते गिनेंगे?’ दिल्ली सरकार के आदेश पर बवाल, AAP ने पूछा- बच्चे पढ़ाएं या निगरानी करें?

3

गोसेवा के ये अचूक उपाय करने से कटेंगे ग्रहों के कष्ट और बरसेगा देवताओं का आशीर्वाद

4

और जहरीली हुई Delhi-NCR की हवा… AQI 350 पार, इन इलाकों में सबसे बुरा हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.