-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- China Deepseek Challenges America
नवभारत संपादकीय: AI के क्षेत्र में बाजी मारी, चीन के डीपसीक से अमेरिका को चुनौती
- Written By: दीपिका पाल
अमेरिका के चैट बोट की तुलना में चीन ने अत्यंत कम लागत में डीपसीक बना लिया। सारी दुनिया का ध्यान व आकर्षण डीपसीक की ओर इतनी तेजी से बढ़ा कि उसके सर्वर को दबाव सहना कठिन हो गया।

चीन के डीपसीक से अमेरिका को चुनौती (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: सुपर पावर अमेरिका को एआई या कृत्रिम मेधा के क्षेत्र में चीन ने करारा झटका क्षेत्र में चीन ने करारा झटका दिया है. अमेरिका में ‘चैट जीपीटी’ तथा अन्य चैटबोट को चीन के डीपसीक से जबरदस्त चुनौती मिली है. अमेरिका से आयात किए गए चिप्स की सहायता से चीन ने यह करिश्मा कर दिखाया. अमेरिका के चैट बोट की तुलना में चीन ने अत्यंत कम लागत में डीपसीक बना लिया। सारी दुनिया का ध्यान व आकर्षण डीपसीक की ओर इतनी तेजी से बढ़ा कि उसके सर्वर को दबाव सहना कठिन हो गया. चीन ने तय कर लिया है कि वह किसी भी क्षेत्र में अमेरिका को वर्चस्व स्थापित करने नहीं देगा। डीपसीक का विकास कर चीन ने दिखा दिया कि वह एआई के क्षेत्र में कितना आगे बढ़ गया है। यद्यपि अमेरिका ने लाखों डालर खर्च करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कोई भी उसकी बराबरी न करने पाएं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एआई चिप के निर्यात पर कठोर प्रतिबंध लगाए थे ताकि कोई भी देश प्रतिस्पर्धा में उतरने न पाए. इतने पर भी सत्ता हस्तांतरण के पूर्व बाइडेन ने एक्जीक्यूटिव आर्डर जारी कर एआई क्षेत्र की वृद्धि और विकास के लिए अनेक रियायतें दी थीं। व्हाइट हाउस बार-बार सवाल कर रहा था कि क्या एआई में चीन का अमेरिका से आगे बढ़ जाना दुनिया के हित में होगा ? डीपसीक का विकास करके चीन ने एआई क्षेत्र में अमेरिका का एकाधिकार तोड़ दिया है, डीपसीक कृत्रिम मेधा का अधिक ताकतवर और सस्ता विकल्प है। इसके आने से शेयर बाजार से लेकर खुद को विज्ञान में श्रेष्ठ मानने वाले अमेरिका के विश्वविद्यालयों को आघात लगा है। चीन 2030 तक एआई में विश्व की महाशक्ति बनने का लक्ष्य रखता है. अभी यह प्रतिस्पर्धा जारी है।
इसका अगला लक्ष्य आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) है जिसमें मशीन इंसान के समान सीखने और तर्क करने लगेंगी. अभी कोई इस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है. डीपसीक को इसलिए प्रभावी माना जा रहा है क्योंकि वह केवल 6 मिलियन डॉलर के मामूली बजट में निर्मित होने का दावा किया जा रहा है. अनुसंधान और एल्मोरिद्म में चीन कई वर्षों से अमेरिका को बराबरी से टक्कर देता आ रहा है. चीनी एप्स सारे विश्व का डेटा चुराते या हासिल कर लेते हैं लेकिन चीन का सरकारी डेटा गुप्त रखा जाता हैं. चीन के मौसम से लेकर टैक्स रिटर्न तक की कोई जानकारी नहीं मिलती. भारत ने बहुत से चीनी एप्स पर कई वर्षों से प्रतिबंध लगा रखा है. अमेरिकी नौसेना ने भी सुरक्षा कारणों से अपने सदस्यों को डीपसीक का इस्तेमाल करने से मना किया है।
सम्बंधित ख़बरें
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
चीन 2030 तक एआई में विश्व की महाशक्ति बनने का लक्ष्य रखता है,अभी यह प्रतिस्पर्धा जारी है. इसका अगला लक्ष्य आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) है जिसमें मशीन इंसान के समान सीखने और तर्क करने लगेंगी. अभी कोई इस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है. डीपसीक को इसलिए प्रभावी माना जा रहा है क्योंकि वह केवल 6 मिलियन डॉलर के मामूली बजट में निर्मित होने का दावा किया जा रहा है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
China deepseek challenges america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMLock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Jul 07, 2026 | 10:05 PMपढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
Jul 07, 2026 | 10:03 PMमंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 10:03 PMCM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PMदिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Jul 07, 2026 | 09:54 PMमुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














