Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: गलती सुधार कर प्रत्युत्तर दिया, विमान गिरने की अप्रत्यक्ष कबूली

सीडीएस चौहान ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे को बिल्कुल गलत करार दिया कि पाकिस्तान ने 4 राफेल सहित 6 भारतीय विमानों को मार गिराया।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jun 02, 2025 | 12:17 PM

सीडीएस चौहान ने दावे को गलत किया करार (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: हर युद्ध में नुकसान होता ही है। किसी का कम तो किसी का ज्यादा ! सूझबूझ इसी में है कि एक बार क्षति का अनुभव होते ही सही रणनीति अपनाकर आगे के नुकसान को टाला जाए। भारत ने यही किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 3 सप्ताह बाद पहली बार संकेत दिया कि मई माह की शुरूआत में पाकिस्तान के साथ 4 दिनों तक चले सैन्य टकराव में भारत ने अपने लड़ाकू विमान खोए। 7 मई को और शुरूआती चरणों में नुकसान हुआ था लेकिन संख्याएं महत्वपूर्ण नहीं हैं। महत्वपूर्ण यह था कि ये नुकसान क्यों हुए और उसके बाद हम क्या करेंगे।

सीडीएस चौहान ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे को बिल्कुल गलत करार दिया कि पाकिस्तान ने 4 राफेल सहित 6 भारतीय विमानों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलती को समझने, अपनी रणनीति को सुधारने और 2 दिन बाद उसे लागू करने में सक्षम रहे। हमने अपने सभी जेट विमानों को उड़ाया और लंबी दूरी पर निशाना लगाया गया। भारत ने 300 किलोमीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक सटीक हमले किए। चीन से आयात की गई पाकिस्तानी रक्षा प्रणाली काम नहीं आई। सिंगापुर में शांग्रीला संवाद के दौरान संवाद एजेंसी रायटर व ब्लूमबर्ग को साक्षात्कार देते हुए सीडीएस जनरल चौहान ने गिराए गए विमानों की संख्या या विवरण नहीं बताया लेकिन यह जरूर कहा कि संघर्ष के समय भारतीय वायुसेना ने अपने पास मौजूद सभी प्रकार के विमानों का इस्तेमाल किया।

उल्लेखनीय है कि दोनों ओर से संघर्ष विराम हो जाने के 1 दिन बाद 11 मई को डायरेक्टर ऑफ एयर आपरेशन्स एयर मार्शल एके भारती ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि वह इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे कि क्या भारत ने कोई विमान खो दिया। उन्होंने कहा था कि किसी भी लड़ाई में नुकसान होता ही है लेकिन भारतीय सेना ने अपने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए और भारतीय वायुसेना के सभी पायलट सुरक्षित लौट आए। भारतीय सशस्त्र बलों के सटीक हमले से पाकिस्तान के एयरबेसों व संसाधनों को भारी क्षति पहुंची और उसके कुछ विमान भी नष्ट हुए। सीडीएस चौहान ने कहा कि यद्यपि पाकिस्तान के चीन से निकट संबंध हैं लेकिन फिर भी इस संघर्ष में चीन की ओर से पाकिस्तान को मदद का कोई संकेत नहीं मिला।

सम्बंधित ख़बरें

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी

भारत से जाते ही PM मोदी की दोस्त पर भड़के मैक्रों, बोले- हद में रहो मेलोनी, जानें क्या है पूरा मामला

खत्म होगी चीन की दादागिरी! पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस

पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों की समीक्षा के लिए 25 फरवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी IMF की विशेष टीम

सीडीएस ने नपे-तुले शब्दों में सही-सही बात कही। राजनेताओं की बात अलग है जो किसी अभियान का श्रेय लेना चाहते हैं और राजनीतिक लाभ पर भी उनकी नजर रहती है। जो कमांडर वास्तव में युद्ध का मोर्चा संभालता है वह जानता है कि कितना लाभ और कितना नुकसान हुआ। कहां चूक हुई और फिर उसे कैसे सुधार कर बाद में दुश्मन के दांत खट्टे किए गए। आपरेशन सिंदूर एक उल्लेखनीय मुहिम थी। जब संघर्ष विराम हो तो ऐसी स्थिति में लोकतंत्र का तकाजा है कि इस बारे में सांसदों को पूरी जानकारी देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। विपक्ष की इस मांग का औचित्य है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Cds chauhan termed claim of pakistan prime minister shahbaz sharif as wrong

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 12:17 PM

Topics:  

  • Anil Chauhan
  • India
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.