Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

28 नवंबर : आज के ही दिन ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर ने दिया था इस्तीफा, जानिए इतिहास की और भी घटनाएं

आज के दिन ब्रिटेन में ‘लौह महिला' के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 28, 2024 | 12:50 PM

आज 28 नवंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 28 नवंबर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

ब्रिटेन में ‘लौह महिला’ के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।
1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।
1919 : लेडी एस्टर ‘ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1967: ब्रिटेन में ‘फुट एंड माउथ’ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  
1990 : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।
1994 : नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।
1997 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की अनुमति दी।
2020 : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 93.51 लाख से अधिक पहुंची।

Britain iron lady margaret thatcher resigned on this day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2024 | 12:50 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

VIDEO: घर छोड़कर फरार हुई नेहा सिंह राठौर? सोशल मीडिया पर कटा बवाल, अब सामने आ गई असलियत

2

Kamptee Nagar Parishad: गली-गली में गूंज रहा चुनावी शोर, वोटरों को रिझाने में जुटे प्रत्याशी

3

Asia Cup के लिए भारतीय टीम घोषित, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह; इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान

4

अखिलेश ने की अहीर रेजिमेंट की मांग…तो केशव प्रसाद मौर्य ने बोल दिया हमला, देखें-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.