Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी की नादानी, IPS ऑफिसर को कहा खालिस्तानी

  • By चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: Feb 23, 2024 | 09:37 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नेता-कार्यकर्ता चाहे किसी भी पार्टी के क्यों न हों, उन्हें अपनी जुबान पर संयम रखना चाहिए।  मर्यादा को ताक पर रखकर अनर्गल प्रलाप करना या समाज विशेष पर टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है।  इससे लोगों का दिल दुखता है और माहौल बिगड़ते देर नहीं लगती।  केंद्र में सत्तारूढ़ दल के नेताओं को इतना मदमत्त नहीं होना चाहिए कि किसी को कुछ भी बोल दें।  बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने एक सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को बेवजह ‘खालिस्तानी’ बताया।  इस घटना के विरोध में सिख समुदाय से जुड़े करीब 200 लोगों ने कोलकाता के बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।  

सिखों का आरोप है कि बीजेपी के सीनियर नेता शुभेदु अधिकारी को तनावग्रस्त क्षेत्र संदेशखाली का दौरा करने से रोकने पर धमखाली में तैनात सिख आईपीएस अफसर को बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर ‘खालिस्तानी’ कहा।  प्रदर्शनकारी सिखों ने कहा कि बीजेपी नेता आंदोलनकारी किसानों को भी खालिस्तानी करार दे रहे हैं।  पंजाब के रहनेवाले एक पुलिसकर्मी को भी अपनी ड्यूटी निभाने पर इसी तरह का लेबल लगा दिया गया।  हम सभी भारतीय हैं।  कोई भी हमारी देशभक्ति, हमारे बलिदान, देश के लिए हमारे प्यार पर सवाल नहीं उठा सकता।  पगड़ी पहनना हमारा धार्मिक अधिकार है।  पगड़ी पहनने से हमें खालिस्तानी क्यों बताया जाना चाहिए ?

अधीर रंजन ने निंदा की

बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहकर अपमानित किया जाना निंदनीय है।  यह बंगाल की संस्कृति नहीं है।  हम भी संदेशखाली जाना चाहते थे लेकिन हमें रोक दिया गया।  इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी अधिकारी को उसके धर्म के आधार पर निशाना बनाया जाए, बगैर आग के धुआं नहीं उठता।  आईपीएस आफिसर को खालिस्तानी बोलकर बीजेपी फंस गई।  इस मुद्दे को लेकर देशभर में बवाल मच गया, बंगाल पुलिस ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे सांप्रदायिक रूप से उकसाने वाला बयान करार दिया और कहा है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी शुभेंदु अधिकारी की आलोचना की है।  दूसरी ओर बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण बंगाल के एडीजी के दावे का खंडन किया जिसमें यह कहा गया है कि उन्होंने एक सिख आईपीएस अधिकारी पर कथित तौर पर खालिस्तानी टिप्पणी की।  शुभेंदु ने चुनौती दी कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर साबित किया जाए।  ऐसा न करने पर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे। 

सिखों की देशभक्ति करार दिया है और पर कोई संदेह नहीं

जिस प्रकार हर मुस्लिम आतंकी नहीं होता, उसी प्रकार हर सिख खालिस्तानी या खालिस्तान समर्थक नहीं होता।  सिखों ने प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के अलावा भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सारी लड़ाइयों व 1962 के भारत-चीन युद्ध में भी वीरता दिखाई और आगे बढ़कर दुश्मन का मुकाबला किया, देश का होटल और ट्रांसपोर्ट उद्योग आमतौर पर सिख ही चलाते हैं।  देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री पदों पर भी सिख रहे हैं।  इक्के-दुक्के अलगाववादियों से कोई फर्क नहीं पड़ता।  देशभक्त सिखों पर उंगली उठाना सर्वथा गलत है।  जिसे देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता पर गर्व है, ऐसा कोई भी व्यक्ति इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी की निंदा करेगा, किसी भी नेता को बोलते समय जोश के साथ होश भी रखना चाहिए। 

Bjp leader subhendu adhikari called ips officer khalistani

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2024 | 09:37 AM

Topics:  

  • Subhendu Adhikari

सम्बंधित ख़बरें

1

‘I-PAC ने बंगाल सरकार में किया घुसपैठ’, शुभेंदु अधिकारी ने अश्विनी वैष्णव से लगाई जांच की गुहार

2

शुभेंदु अधिकारी का उल्टा पड़ा दांव, भाजपा नेता ने ही बुला लिया कश्मीर

3

कोलकाता में गूंजा ममता हटाओ का नारा, भाजपा का सड़क पर हल्लाबोल-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.