Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

25 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था दो बड़े दिग्गज राजनेताओं का जन्मदिन

इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितंबर को 1914 में हुआ था।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 25, 2024 | 12:48 PM

पंडित दीन दयाल उपाध्याय और चौधरी देवी लाल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वहीं, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को 1914 में हिसार जिले के तेजाखेड़ा गांव में हुआ था।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि, प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।

वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितंबर को 1914 में हुआ था। वह हरियाणा में “ताऊ देवी लाल” के नाम से प्रसिद्ध रहे। हरियाणा की राजनीति में उनका बहुत दखल रहा और उसी लोकप्रियता के चलते वह राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक बड़ी भूमिका निभाने में सफल रहे।

देश दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1340: इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।

1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये।

1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन मिली थी अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, जानें 24 सितंबर का इतिहास

1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1984: मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए।

1985: अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की।

1992: चीन ने लोप नोर,पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।

1916: प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

2008: चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझाओ 7′ का प्रक्षेपण किया।

2018: महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।

2020: मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन।

2020: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली। इसे भारत के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का अधिकार है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Birth anniversary of pandit deen dayal upadhyaya and chaudhary devi lal know 25th september history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2024 | 12:48 PM

Topics:  

  • Deen Dayal Upadhyaya

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.