आज ही के दिन मिली थी अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, जानें 24 सितंबर का इतिहास

अंतरिक्ष के क्षेत्र में 24 सितंबर की तारीख भारत की एक अहम उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। भारत 2014 में इसी दिन मंगल पर पहुंचने के साथ अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला देश बन गया।
24 सितंबर का इतिहास: पहले प्रयास में मंगल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत
(डिजाइन फोटो)
Updated on

नई दिल्ली: अंतरिक्ष के क्षेत्र में 24 सितंबर की तारीख भारत की एक अहम उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। भारत 2014 में इसी दिन मंगल पर पहुंचने के साथ अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला देश बन गया। एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया, क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया।

1859 : ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन। उनका नाम सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर के रूप में इतिहास में दर्ज है।

1861 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रुस्तम कामा का जन्म।

1971: रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया।

1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की।

1990 : पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हटा।

2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।

2006 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2014 : भारत ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com