Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरबपति ब्रायन जानसन का मिशन, मौत को मात देने की विचित्र कोशिश

अमेरिका के 47-वर्षीय सॉफ्टवेयर अरबपति ब्रायन जॉनसन जो मौत को मात देने के मिशन पर हैं और फिलहाल भारत में हैं। इनका सवाल है कि क्या हम ऐसी पहली पीढ़ी हो सकते हैं जिसे मौत नहीं आयेगी?

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Dec 04, 2024 | 02:04 PM

ब्रायन जानसन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: अमेरिका के 47-वर्षीय सॉफ्टवेयर अरबपति ब्रायन जॉनसन जो मौत को मात देने के मिशन पर हैं और फिलहाल भारत में हैं, का सवाल है कि क्या हम ऐसी पहली पीढ़ी हो सकते हैं जिसे मौत नहीं आयेगी? जॉनसन की आयु-पलटने की जो विवादित तकनीक हैं उनमें यह भी शामिल है कि उन्होंने अपने किशोर बेटे का रक्त खुद को चढ़वाया है।

जॉनसन का दावा है कि उनका दिल 37-वर्षीय व्यक्ति वाला है और उनकी त्वचा 28-वर्षीय व्यक्ति जैसी है। जॉनसन अपने ‘मरना मत’ समुदाय का विस्तार करने के लिए मुंबई व बंगलुरु के दौरे पर हैं। दुनियाभर में जन्म दर निरंतर गिर रहा है और स्वस्थ लम्बे जीवन (केवल लम्बे जीवन की नहीं) से संबंधित शोध की धूम मची हुई है।

अगर स्वस्थ लम्बी आयु से संबंधित शोध सुरक्षित, सरल व सस्ते समाधान उपलब्ध करा देते हैं, जिनके बारे में जॉनसन जैसे आशावादियों का कहना है कि एआई की मदद से ऐसा संभव हो जायेगा, लेकिन तब भी बहुत बड़ा ‘अगर’ है, तो बूढ़े होते समाज की कुछ समस्याओं को संबोधित किया जा सकेगा।

बुज़ुर्ग, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ लोग लम्बे समय तक काम कर सकेंगे (विभिन्न देशों की अनेक कम्पनियों में तो 65 वर्ष नया 60 साल हो भी गया है)। अगर एआई उत्पादन चमत्कार कर देता है, जैसा कि उसके समर्थकों का विश्वास है, तो वह बुजुर्ग श्रमिकों के साथ मिलकर कम, युवा श्रमिकों और अत्यधिक पेंशन के बोझ की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

एक 80-साल के सेहतमंद बुजुर्ग को महंगे उपचार की ज़रूरत नहीं होती है, लेकिन इसी आयु के बीमार बुजुर्ग की दवाओं का खर्च जेबों को खाली कर देता है। सांस्कृतिक दृष्टि से स्वस्थ लम्बा जीवन दूसरे विश्व युद्ध के बाद युवाओं का जश्न मनाने की सहमति को चुनौती दे सकता है। बाजार भी अपनी पूंजी स्वस्थ, उत्पादक बुजुर्गों पर लगाने के लिए तैयार हो जायेगा।

नवभारत विशेष की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लंबी आयु का फार्मूला

जॉनसन का ‘मरना मत’ या लम्बी आयु का फार्मूला यह है कि वह बिना अलार्म के सुबह 5 बजे उठते हैं। दिन भर की विभिन्न थेरपी की ‘सुरक्षा व प्रभावकरिता चेक’ के लिए अंदरूनी कान का तापमान थर्मल स्कैन डिवाइस से मापते हैं। अपनी सर्केडियन रिद्म को सेट करने के लिए सूरज की जगह 10,000 लक्स थर्मल लैंप लाइट एक्सपोजर के लिए प्रयोग करते हैं। अपने सारे भोजन सुबह 6 से सुबह 11 बजे तक कर लेते हैं, जिसमें 1,977 कैलोरीज और आयरन व विटामिन सी सहित 100 से अधिक सपप्लिमेंट होते हैं।

अपना वजन, बीएमआई, फैट, विसेरल फैट, मसल, वाटर, बोन व हार्ट रेट चेक करते हैं और अपने क्षेत्र की हवा की गुणवत्ता भी। अपना रंग साफ रखने के लिए 5 मिनट तक ब्लू लाइट थेरपी लेते हैं और 10 मिनट तक ध्यान लगाते हैं। अपनी नाक पर एक डिवाइस लगाते हैं ताकि आंसू आएं और आंखें सूखी न रहें। बालों को गिरने से रोकने के लिए रेड लाइट कैप ओढ़ते हैं।

30-60 मिनट का वर्कआउट करते हैं। 30 मिनट का हार्ट रेट वैरिबिलिटी थेरपी सेशन करते हैं, जिसमें एक विशिष्ट डिवाइस से हार्टबीट, तनाव का स्तर और दिल की सेहत को मापा जाता है। वह अपने तापमान-नियंत्रित बिस्तर में रात 8।30 पर प्रवेश करते हैं और ‘3 मिनट में’ सो जाते हैं। जॉनसन की बूढ़े होने की वर्तमान रफ्तार 0।69 है, जिसका अर्थ है कि हर 365 दिनों में जॉनसन की आयु 251 दिन ही बढ़ती है।

जॉनसन जो कर रहे हैं वह रईसों के चोंचले अवश्य हैं, शायद इससे उनकी आयु भी लम्बी हो जाए, लेकिन क्या वह या कोई अन्य मौत को मात दे सकेगा? सच यह है कि हम फूलों की तरह खिलते और फिर मुरझाकर मर जाते हैं। जीवन का यही सच है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं आने जा रहा है। प्रकृति का संतुलन बनाये रखने का अपना नियम है।

इस नियम से छेड़छाड़ का नतीजा ही है कि जन्म दर में गिरावट समस्या बन गई है। बायो सिस्टम्स को बर्बाद करने के बाद इंसान जो अब परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है उससे अनेक सवाल उठते हैं। बुजुर्गों व स्वस्थ लोगों के एनर्जी कंजम्पशन के क्या प्रभाव होंगे? क्या पृथ्वी ग्रह स्वस्थ मानव की लम्बी आयु को बर्दाश्त कर सकेगा? शायद इस क़िस्म के प्रश्नों के उत्तर मिल भी जायें, लेकिन पहले हमें सवाल तो करने ही होंगे।

लेख- डॉ. अनिता राठौर द्वारा

Billionaire bryan johnson mission a strange attempt to defeat death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2024 | 02:04 PM

Topics:  

  • America

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हमें सर्टिफिकेट देने वाले खुद पाक में घुसे’, जयशंकर ने बिन लादेन का जिक्र कर ट्रंप की ले डाली क्लास

2

Tariff War: अमेरिका ने छीनी छूट तो भारत ने लिया बड़ा एक्शन, पोस्टल सर्विस सस्पेंड, किस पर होगा असर?

3

टैरिफ को लेकर एस जयशंकर ने ट्रंप को बुरी तरह लताड़ा, भारत-अमेरिका संबंधों पर दे डाला बड़ा बयान

4

न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: 54 सवारियों वाली बस पलटी, 5 लोगों की मौत, कई भारतीय थे सवार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.