9 सितंबर का इतिहास: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कहानी, 1875 से ऐसे बना देश का प्रमुख विश्वविद्यालय

AMU History News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव सर सैयद अहमद खान ने 1875 में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज के रूप में रखी थी। 9 सितंबर 1920 को इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
Aligarh Muslim University History
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालयफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

Aligarh Muslim University History: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेड कॉलोनीज' से बदलकर 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका' रखा।

1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया।

1850 : कैलिफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।

1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया।

1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।

1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना।

1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।

1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।

1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। कारगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।

Aligarh Muslim University History
संघ मुख्यालय के सामने फूटा युवक कांग्रेस का गुस्सा, मनुस्मृति की प्रति जलाई, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की

1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन।

1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

2019 : वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया, जिनमें आरोपियों को या तो बरी कर दिया गया था या मुकदमा बंद हो चुका था।

2020: स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने।

2023: मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

2024: सीरिया में इजराइल के हमले में 18 लोगों की मौत।

2025: सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com