Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 दिसंबर भारतीय नौसेना और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए खास दिन, जानिए क्या हुआ था आज

8 दिसंबर भारतीय नौसेना और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। भारतीय नौसेना के लिए यह दिन खास अहमियत रखता है क्योंकि इसी दिन 1967 में पहली पनडुब्बी ‘कलवरी’ को नौसेना में शामिल किया गया था।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 08, 2024 | 02:00 PM

8 दिसंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 8 दिसंबर भारतीय नौसेना और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। भारतीय नौसेना के लिए यह दिन खास अहमियत रखता है क्योंकि इसी दिन 1967 में पहली पनडुब्बी ‘कलवरी’ को नौसेना में शामिल किया गया था और इसे 31 मार्च 1996 को 30 वर्ष की राष्ट्र सेवा के बाद नौसेना से सेवानिवृत्त कर दिया गया। इसका नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क के नाम पर रखा गया था।

इसके बाद विभिन्न श्रेणियों की बहुत सी पनडुब्बियां नौसेना का हिस्सा बनीं। फ्रांस के सहयोग से देश में ही निर्मित स्कार्पीन श्रेणी की आधुनिकतम पनडुब्बी को 2017 में नौसेना में शामिल किया गया और इसका नाम भी कलवरी ही रखा गया है। कलवरी को दुनिया की सबसे घातक पनडुब्बियों में से एक माना जाता है। आधुनिकतम तकनीक से निर्मित पनडुब्बी एक बेहतरीन मशीन है और समुद्र के नीचे एक खामोश प्रहरी की तरह रहती है। जरूरत पड़ने पर यह दुश्मन की नजर बचाकर सटीक निशाना लगाने और भारी तबाही मचाने में सक्षम होती है।

देश दुनिया के इतिहास में आठ दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

सम्बंधित ख़बरें

INS Aridaman से भारत को मिलेगी बड़ी समुद्री ताकत, आज नेवी में होगी शामिल, थर-थर कांपेंगे पाकिस्तान और चीन!

मिनटों में बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! नौसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, ‘Operation Sindoor’ से कांप गया था दुश्मन

होर्मुज के ‘डेथ ज़ोन’ से सुरक्षित निकले दो भारतीय जहाज! इंडियन नेवी कर रही निगरानी

गैस शिप और 60 भारतीय सुरक्षित: नौसेना की सुरक्षा में ‘जग वसंत’-‘पाइन गैस’ का सफर, समंदर में कड़ा पहरा

– 1863 : चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से तकरीबन ढाई हजार लोगों की मौत।
– 1875 : देश के महान उदारवादी नेताओं में शुमार तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।
– 1881 : आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
– 1900 : प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।
– 1967 : कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी।
– 1980 : दुनियाभर में मशहूर बीटल बैंड में शामिल रहे जान लेनन की एक अज्ञात बंदूकधारी ने न्यूयार्क में गोली मारकर हत्या कर दी।
– 1983 : ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन ‘हाउस आफ लॉर्ड्स में टेलीविजन कैमरे के प्रवेश की पहली बार इजाजत दी गई। सदन के सदस्यों ने सीधे प्रसारण के हक में मतदान किया जिसके बाद ऐसा संभव हो सका।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

– 1987 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योफ ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।
– 1991 : रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए।
– 2000 : फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।
– 2002 : अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।
– 2004 : पाकिस्तान ने 700 किलोमीटर मारक क्षमता से लैस शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
– 2010 : अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद वापस लौट आया।
– 2021: भारत के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

8 december is a special day for the indian navy and historical events know what happened today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 02:00 PM

Topics:  

  • Indian Navy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.