6 दिसंबर का इतिहास: बाबरी मस्जिद विध्वंस से यूनेस्को तक, अतीत में दर्ज वो बड़ी घटनाएं
Historical Events of 6 December: आज का दिन इतिहास में बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना समेत कई अहम वैश्विक घटनाओं के लिए दर्ज है। अयोध्या विवाद, दंगे और कई अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक घटनाओं ने नया मोड़ दिया।
- Written By: आकाश मसने
6 दिसंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)
6 December History: 6 दिसंबर का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं के साथ-साथ बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए भी जाना जाता है। इसी तारीख ने अयोध्या विवाद, दंगों और कई अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को एक निर्णायक मोड़ दिया था। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर के बीच यह याद रखना जरूरी है कि विवादित ढांचे बाबरी मस्जिद को 6 दिसंबर को ढहा दिया गया था।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई यह घटना इतिहास के पन्नों में बेहद अहम स्थान रखती है। राम मंदिर की प्रतीकात्मक नींव रखने के लिए जुटी भारी भीड़ ने मस्जिद को गिरा दिया था, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा और भीषण दंगे भड़क उठे, जिनमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ।
देश-दुनिया के इतिहास में छह दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
20 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर ईरान त्रासदी तक की अहम घटनाएं
19 जून का इतिहास: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची और राहुल गांधी का हुआ था जन्म
Rani Laxmi Bai: पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई का सफर, इन एक्ट्रेसेस ने निभाया रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार
Maharana Pratap Jayanti 2026: आज है महाराणा प्रताप की जयंती, जानें हल्दीघाटी के महान योद्धा की शौर्यगाथा
1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।
1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। यह स्थान अब बांग्लादेश में है।
1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया।
1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।
1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।
1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन।
1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।
1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।
2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति मिली।
2023: गुजरात के लोकप्रिय गरबा नृत्य को यूनेस्को ने ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल किया।
