Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

31 अक्टूबर का इतिहास: अंगरक्षकों के हाथों तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या

31 October Historical Events: अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Oct 31, 2025 | 12:11 PM

31 अक्टूबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।

31 अक्टूबर 2020 को जेम्स बॉंड श्रृंखला की पहली फिल्म में जेम्स बॉंड का किरदार निभा कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता शॉन कॉनेरी का 90 वर्ष की आयु में बहामास में निधन हो गया। अपने पांच दशक के कैरियर में उन्होंने कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। उन्होंने पहली बार 1962 में “डॉ नो” में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने “फ्रॉम रुस विद लव” (1963), “गोल्डफिंगर” (1964), “थंडरबॉल” (1965), “यू वनली लिव ट्वाइस” (1967), “डायमंड्स आर फॉरेवर” (1971) और “नेवर से नेवर अगेन” (1983) में काम किया था। उनकी करिश्माई अदाकारी ने समीक्षकों और दर्शकों का दिल जीत लिया और आज भी वह सबसे चहेते जेम्स बॉंड माने जाते हैं। कॉनरी को ब्रायन डी पाल्मा की 1987 में आयी फिल्म “द अनटचेबल्स” के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

देश-दुनिया के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1875 : वल्लभभाई पटेल का जन्म।
1920 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरूआती सत्र बम्बई में आयोजित।
1941 : लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।
1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हत्या।
1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया।
2003 : मलेशिया में महातिर युग का अंत। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा।
2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2020 : जेम्स बॉंड श्रृंखला की पहली फिल्म में जेम्स बॉंड का किरदार निभा कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता शॉन कॉनेरी का 90 वर्ष की आयु में बहामास में निधन। 2021 : प्रख्यात वायलिन वादक प्रभाकर जोग का पुणे में अपने आवास पर 89 वर्ष की उम्र में निधन।
2022 : चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरे लैब मॉड्यूल का सफल प्रक्षेपण किया। इसी दिन सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो कार बम विस्फोटों में 120 लोगों की जान गई और 350 से अधिक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 
2023 : दुनिया को गरीब देशों पर वैश्विक ताप वृद्धि के बढ़ते असर को समझने और उससे निपटने के लिए प्रेरित करने वाले बांग्लादेश के अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक सलीमुल हक का ढाका में 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2024 : उत्तरी इजराइल के एक शहर में लेबनान से किये गए मिसाइल हमले में चार विदेशी श्रमिकों सहित सात लोगों की मौत ।

भाषा एजेंसी के द्वारा

31 october historical events

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 12:11 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indira Gandhi
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

इंदिरा गांधी पुण्यतिथि विशेष: वो 31 गोलियां, 2:23 बजे की घोषणा और ‘आयरन लेडी’ की अमर विरासत

2

30 अक्टूबर का इतिहास : 2008 में असम में हुए बम धमाके, 2022 में गुजरात में पुल हादसा

3

29 अक्टूबर का इतिहास: दिल्ली में बम धमाके, त्योहारों की रौनक को लगा ग्रहण, जानें महत्वपूर्ण घटनाएं

4

28 अक्टूबर का इतिहास : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का जन्मदिन, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.