-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary Special Story Why He Know Iron Man Of India
जन्मदिन विशेष: वो शख्स जिसने साकार किया ‘अखंड भारत’ का सपना, कभी 562 हिस्सों में बंटा था देश
- Written By: मनोज आर्या
Sardar Vallabh Bhai Patel: भारत की आजादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी 562 रियासतों को एक साथ लाना। उस समय कई रियासतों के राजा स्वतंत्र रहना चाहते थे या पाकिस्तान के साथ जाे की सोच रहे थे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary: हर साल 31 अक्टूबर का दिन भारत के इतिहास में खास महत्व रखता है। यह दिन है भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती। सरदार पटेल न केवल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे, बल्कि वे उस शख्सियत थे जिनकी अदम्य इच्छाशक्ति और नेतृत्व कौशल ने भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में गढ़ा। आज उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day 2025) के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।
सरदार वल्लभभाई झावेरभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को नाडियाद के गुजरात में हुआ था। उनके पिता झावेरभाई एक किसान थे और माता लाडबाई एक धार्मिक महिला थीं। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े वल्लभभाई बचपन से ही आत्मनिर्भर और दृढ़ निश्चयी थे।
पटेल की जीवन का अहम मोड़
सरदार पटेल ने प्रारंभिक शिक्षा करमसद और पेटलाद में प्राप्त की। कम साधनों के बावजूद, उन्होंने कानून की पढ़ाई करने का निश्चय किया। इंग्लैंड से कानून की डिग्री हासिल करने के बाद भारत लौटे और एक सफल वकील के रूप में प्रसिद्ध हुए। लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
(महात्मा गांधी के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल और पंडित जवाहर लाल नेहरू)
स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका
सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया। वे अहमदाबाद किसान आंदोलन (1918), खेड़ा सत्याग्रह और बारडोली सत्याग्रह (1928) के नेता रहे। बारडोली आंदोलन की सफलता के बाद उन्हें सरदार की उपाधि मिली, जिसका अर्थ है “नेता”। खेड़ा और बारडोली जैसे आंदोलनों में उन्होंने किसानों को एकजुट किया, अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गांधीजी उन्हें भारत का सबसे सच्चा सैनिक और नेता कहा करते थे।
562 रियासतों को एक भारत में जोड़ा
भारत की आजादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी 562 रियासतों को एक साथ लाना। उस समय कई रियासतों के राजा स्वतंत्र रहना चाहते थे या पाकिस्तान में शामिल होने की सोच रहे थे। यही वह क्षण था जब सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक समझ, कूटनीति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने रियासतों के शासकों को बातचीत, समझदारी और कभी-कभी सख्ती से भारत में विलय के लिए राजी किया। उनके कुशल नेतृत्व के कारण हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर जैसे जटिल मुद्दों का समाधान संभव हो सका। इतिहासकारों का मानना है कि अगर सरदार पटेल न होते, तो भारत शायद आज इतने राज्यों में बंटा होता कि एकता की कल्पना असंभव होती।

गृह मंत्री के रूप में योगदान
भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में पटेल ने एक मजबूत प्रशासनिक ढांचा तैयार किया। उन्होंने देश के आईपीएस (Indian Police Service) और आईएएस (Indian Administrative Service) जैसी सेवाओं की नींव रखी, ताकि देश में कानून व्यवस्था और सुशासन कायम रह सके। सरदार पटेल ने देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता और प्रशासनिक एकता के लिए जो काम किए, वे आज भी भारत के शासन तंत्र की रीढ़ बने हुए हैं।
सरदार पटेल के कुछ प्रसिद्ध विचार
- “हर नागरिक को इस देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित होना चाहिए”
- “हमारे कार्य ही हमें महान बनाते हैं, न कि हमारे शब्द”
- “अगर किसी देश को महान बनाना है, तो उसके नागरिकों को कर्तव्यनिष्ठ बनना होगा”
- “एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, और विभाजन हमारी सबसे बड़ी कमजोरी”
ये भी पढ़ें: इंदिरा गांधी पुण्यतिथि विशेष: वो 31 गोलियां, 2:23 बजे की घोषणा और ‘आयरन लेडी’ की अमर विरासत
दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’
31 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन किया। यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है और यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाती है। इसका निर्माण ‘लौह पुरुष‘ की दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र एकता के प्रतीक के रूप में किया गया है। हर साल लाखों लोग यहां पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह स्मारक भारत के इतिहास में उनके योगदान की जीवंत याद दिलाता है।
FAQs
1.सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म कब हुआ था?
सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था।
2.सरदार वल्लभ भाई पटेल का पूरा नाम क्या था?
सरदार पटेल का पूरा नाम सरदार वल्लभभाई झावेरभाई पटेल था।
3. सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन कब हुआ था?
15 दिसंबर, 1950 को मुंबई में सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ था।
4. सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रमुख आंदोलन कौन-कौन से थे?
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खेड़ा, बारडोली, अहमदाबाद जैसे आंदोलनों का नेतृत्व क्या था।
5. सरदार वल्लभ भाई पटेल का मुख्य योगदान क्या है?
सरदार वल्लभ पटेल का मुख्य योगदान 562 रियासतों को भारत में विलय करना है।
Sardar vallabh bhai patel birth anniversary special story why he know iron man of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














