Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 जुलाई का इतिहास: जब 36 करोड़ लोग अंधेरे में डूबे, भारत ने देखा सबसे बड़ा ब्लैकआउट

India Blackout History: 30 जुलाई 2012 को उत्तरी ग्रिड फेल होने से दिल्ली समेत सात राज्यों में बिजली गुल हो गई थी। इस ऐतिहासिक ब्लैकआउट से करीब 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए और रेल सेवाएं भी बाधित हुईं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 30, 2026 | 09:34 AM

30 जुलाई इतिहास, बिजली संकट,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Northern Grid Failure 2012: तीस जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सभी को याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है।

दरअसल, 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: NEET आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, लोकतंत्र में विरोध का अधिकार बरकरार

नवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?

Navabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार

29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी

1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।

1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।

1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980: वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: NEET आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, लोकतंत्र में विरोध का अधिकार बरकरार

2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।

2024: केरल के वायनाड में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल हुए।

2025: इजराइली हमलों में 46 फलस्तीनी मारे गये।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

30 july 2012 india northern grid power blackout history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 09:34 AM

Topics:  

  • Historial Events
  • History Of The Day
  • Indian History
  • Navbharat Editorial
  • Power Cuts
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.