Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

29 दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन आया था 1984 आम चुनाव का रिजल्ट, राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मिली अभूतपूर्व विजय

29 दिसंबर 1984 को कांग्रेस ने लोकसभा की 508 सीटों में से 401 सीटें जीतकर स्वतंत्र भारत के संसदीय चुनावों के इतिहास में उस समय की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Dec 29, 2024 | 12:16 PM

राजीव गांधी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: स्वतंत्र भारत के चुनावी इतिहास में 29 दिसंबर का दिन एक अभूतपूर्व घटना के साथ दर्ज है। साल 1984 में 29 दिसंबर के दिन कांग्रेस ने लोकसभा की 508 में से 401 सीट जीतकर स्वतंत्र भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में उस समय की सबसे बड़ी विजय दर्ज की। कांग्रेस ने हालांकि यह चुनाव भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर लड़ा था लेकिन पार्टी ने सहानुभूति की लहर पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार की।

वर्ष 1984 में 31 अक्टूबर को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। दो माह बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस पार्टी को वोट दिया। पार्टी का नेतृत्व उस समय उनके पुत्र राजीव गांधी के हाथ में था।

देश दुनिया के इतिहास में 29 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1530 : हुमायूं ने बाबर से मुगल साम्राज्य की बागडोर अपने हाथ में ली।

1845 : टेक्सास गणराज्य को अमेरिका में विलय किए जाने के प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूरी दी।

1942 : हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का पंजाब के अमृतसर शहर में जन्म हुआ। उनका वास्तविक नाम जतिन खन्ना था। 1960 और 70 के दशक में राजेश खन्ना का नाम फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था। उनकी एक के बाद एक 15 फिल्में सुपरहिट हुईं। इनमें फिल्म सच्चा झूठा और आनंद के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

1951 : अमेरिका के आणविक ऊर्जा आयोग के अधिकारियों ने आणविक ऊर्जा से बिजली उत्पादन के संबंध में पहली बार खुलासा किया।

1972 : कलकत्ता मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू।

1975 : ब्रिटेन में एक ऐतिहासिक कानून लागू कर महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किए गए। कानून के जरिए समाज में और नौकरी में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जाना अनिवार्य हो गया।

1977 : बम्बई में ओपन एयर थिएटर ‘ड्राइव इन’ खुला। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर बताया गया।

1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजाद भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

1998 : कंबोडिया पर 1975 से 1979 के बीच नियंत्रण करने वाले कट्टरपंथी कम्युनिस्ट संगठन ख्मेर रूज के नेताओं ने उनके शासन के दौरान तकरीबन 15 लाख लोगों के मारे जाने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

2001 : अमेरिका में न्यूयार्क के शहर बफेलो में 24 दिसंबर को शुरू हुआ बर्फीला तूफान पांच दिन बाद थम गया और तकरीबन 82 इंच मोटी बर्फ की चादर के नीचे दबे शहर की खुदाई का काम शुरू हुआ।

2008 : इज़राइल द्वारा गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाने के बीच हमास के राकेट हमले में तीन इज़राइलियों की मौत के बाद इज़राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

2015 : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया। दो बरस पहले देश में इस घातक बीमारी का प्रकोप फैला था।

2023: देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और तमिल फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार विजयकांत का चेन्नई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

(एजेंसी)

29 december history congress got unprecedented victory in lok sabha elections under leadership of rajiv gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2024 | 12:16 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Magh Mela 2026: अगर प्रयागराज जाकर ये 5 जगहें नहीं देखीं, तो अधूरी रह जाएगी आपकी त्रिवेणी यात्रा!

2

परवीन बॉबी की बायोपिक से स्पिरिट तक, ये हैं तृप्ति डिमरी की 4 अपकमिंग फिल्में

3

बॉर्डर के इस रोल को 5 एक्टर्स ने किया था रिजेक्ट, अक्षय खन्ना को ऐसे मिला था ये यादगार किरदार

4

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक मूवी ‘तेरे इश्क में’ जल्द हो रही OTT पर रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.