23 November History: वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस से जुड़ी खास घटना, जानें प्रमुख घटनाएं

Today in History: 23 नवंबर की तारीख इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इस दिन वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ था और इथियोपिया में विमान हादसा भी हुआ था।
Jagadish Chandra Bose
जगदीश चंद्र बोसफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 23 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है।

  • इस तारीख की कई घटनाएं दुखद रही हैं।

  • 1937 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ था।

  • 1996 में इथियोपिया में भीषण विमान हादसा हुआ था।

Historical Events and Tragic Incidents: इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह 23 नवंबर के नाम भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। हालांकि, यह एक संयोग ही है कि इस तारीख की ज्यादातर घटनाएं दुखद ही रहीं, फिर चाहे वह 1937 में देश के जाने-माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हो या फिर 1996 में इथियोपिया का विमान हादसा।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 नवंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1857 : कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया।

1926 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म।

1936 : फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका 'लाइफ' का पहला अंक प्रकाशित।

1937 : देश के जाने माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन।

1946 : बंदरगाह शहर हेइफोंग पर फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत।

1980 : इटली में भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत।

1983 : भारत में पहले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन। यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया।

1984 : लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे।

Jagadish Chandra Bose
IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

1990 : ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक रोल्ड डॉल का इंग्लैंड के आक्सफर्ड में निधन। डॉल को बच्चों के लिए अद्भुत साहित्य सृजन के लिए जाना जाता है।

1996: इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नैरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण। ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा।

2001 : इजराइल के एक हेलीकॉप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।

2011 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।

Jagadish Chandra Bose
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

2022: अमेरिका में वर्जीनिया के वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत सात लोगों की मौत।

2023: कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर।

2025: अमेरिकी शांति योजना पर चर्चा के लिए यूक्रेन और पश्चिमी देशों की जिनेवा में बैठक हुई।

(इजेंसी इनपुट के साथ)