Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन हुआ था भारत में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन, जानें 14 अक्टूबर का इतिहास

नयी दिल्ली में तीन अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के बीच 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 16, 2025 | 03:00 PM

राष्ट्रमंडल खेल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल के 10वें महीने की 14 तारीख भारत में खेलों के बड़े आयोजन से जुड़ी है… दरअसल इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था। नयी दिल्ली में तीन अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के बीच 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था।

भारत ने 1982 में एशियाई खेलों के सफल आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इतने विशाल स्तर पर किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। खेलों के आयोजन के लिए पूरी दिल्ली में विशेष इंतजाम किए गए थे। खेलों का शुभारंभ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ और समापन समारोह भी 14 अक्टूबर को यहीं हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1882 : लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था।

1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।

यह भी पढ़ें- 13 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन हर दिल अजीज गायक किशोर कुमार ने दुनिया को कहा था अलविदा

1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1994: फलस्तीन के नेता यासिर अराफात को इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010: राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

2014: न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन। 2021: ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत।

2022: दक्षिण कोलंबिया में नदी पार करने के दौरान एक नाव डूबने से 10 छात्रों की मौत।

2023: भारत ने क्रिकेट विश्व कप के तहत अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकट से शिकस्त दी। विश्वकप में 1992 के बाद से भारत की यह लगातार आठवीं जीत।

2023: श्रीलंका में गृह युद्ध के कारण अवरुद्ध होने के 40 साल बाद भारत और द्वीपीय राष्ट्र के बीच नौका सेवा बहाल।

(एजेंसी)

19th commonwealth games held in india concluded know the history of october 14

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2024 | 12:36 PM

Topics:  

  • Commonwealth Games

सम्बंधित ख़बरें

1

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन पर लगी मुहर, अहमदाबाद में ही होगा खेलों का ये मेगा टूर्नामेंट

2

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए तैयार भारत, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा; इस दिन लगेगी मुहर

3

एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिलने पर जताई खुशी, कहा- ऐतिहासिक पल

4

‘भारत को बहुत-बहुत बधाई…’, 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पर बोले आईसीसी अध्यक्ष जय शाह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.