1 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन LIC की हुई थी शुरुआत और शब्दकोश के पुरोधा का जन्म, जानें आज ऐतिहासिक घटनाएं

1 September History: भारतीय इतिहास में 1 सितंबर का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की स्थापना हुई थी और प्रसिद्ध शब्दकोशकार फादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ था।
LIC Foundation Day 1 September History
LIC स्थापना दिवसडिजाइन फोटो
Published on
Updated on

LIC Foundation Day 1 September History: 'जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी', यह पंचलाइन सुनते ही हर भारतीय के जेहन में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नाम आ जाता है। देश के करोड़ों लोगों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने वाली इस संस्था का इतिहास 1 सितंबर से गहराई से जुड़ा है। आजादी के 9 साल बाद, यानी 1 सितंबर 1956 को ही देश में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की औपचारिक स्थापना की गई थी। आज यह संस्थान भारत में भरोसे का दूसरा नाम बन चुका है।

शब्दकोश के पुरोधा फादर कामिल बुल्के की जयंती

यह दिन एक और कारण से भी इतिहास में दर्ज है। आज भले शब्दकोश के नाम पर ढेरों ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन एक समय पढ़ने लिखने वाले लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी के नाम पर मोटी-मोटी किताबें हुआ करती थीं और शब्दकोश को तैयार करना बहुत मुश्किल काम माना जाता था। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जेहन में आता है। बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में 1 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।

1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।

1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फादर कामिल बुल्के का जन्म।

1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी।

1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।

1947 : भारतीय मानक समय की शुरूआत की गई।

1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना।

1964 : इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गयी।

1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया।

LIC Foundation Day 1 September History
31 अगस्त का इतिहास: लेडी डायना का पेरिस हादसा और 31 अगस्त से जुड़ी देश-दुनिया की मुख्य ऐतिहासिक घटनाएं

2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पंघाल ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरऑल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने।

2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।

2023: सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री थरमन शणमुगारत्नम ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।

2025: यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में तेल टैंकर पर मिसाइल दागी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com