31 अगस्त का इतिहास: लेडी डायना का पेरिस हादसा और 31 अगस्त से जुड़ी देश-दुनिया की मुख्य ऐतिहासिक घटनाएं

History Of August 31: 1997 में आज ही के दिन ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की पेरिस में एक दर्दनाक कार दुर्घटना में मृत्यु हुई थी, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।
Princess Of Wales Diana
लेडी डायना सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

31 अगस्त : ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में मौत

August 31 Historical Events: कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता, बदल जाए तो तकदीरें बदल देता है। इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र राजकुमार चार्ल्स (वर्तमान में महाराजा चार्ल्स तृतीय) के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी, लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी, जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया।

Princess Of Wales Diana
ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

देश-दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1881 : अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।

1919 : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।

1920 : अमेरिकी शहर डेट्रॉयट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण।

1957 : मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1962 : कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

1968 : भारत के टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।

1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।

1995: पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।

1997 : ब्रिटेन की राजवधू डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत।

2005: इराक देश की राजधानी बगदाद में एक धार्मिक मौके पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गये।

2016: ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोजेफ को महाभियोग के बाद पद से हटाया गया। वह ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

2023: भारत के साथ ही फिलीपीन, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान ने चीन के नये नक्शे को खारिज किया।

2024: वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए शक्तिशाली रसायन 'एजेंट ऑरेंज' के पीड़ितों की मदद करने वाली वियतनामी चिकित्सक मैगसायसाय पुरस्कार के लिए चुनी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com