LIC की योजना में मिलेगा महिलाओं को फायदा

सिमरन सिंह

LIC Bima Sakhi Yojana

यह योजना महिलाओं को रोजगार देने के लिए शुरू की गई है। जिसमें उन्हें घर के पास काम करने का मौका, बिना निवेश कमाई का अवसर स्टाइपेंड + कमीशन दोनों का लाभ मिल रहा है।

Source: Facebook

18 से 70 साल की महिलाएं

LIC बीमा सखी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 से 70 साल हो, कम से कम 10वीं पास होना चाहिए, भारत की निवासी होनी चाहिए।

Source: Pinterest

शुरुआती 3 साल तक मिलेगा स्टाइपेंड

इस योजना में महिलाओं को शुरुआत से ही आर्थिक सहायता मिलेगी। जिसमें पहले साल ₹7000, दूसरे साल ₹6000 और तीसरे साल ₹5000 मिलेगे।

Source: Pinterest

कमीशन से बढ़ सकती है कमाई

अगर महिला बीमा पॉलिसी बेचने का लक्ष्य पूरा करती है तो उसे अलग से कमीशन भी मिलता है।

Source: Pinterest

ग्रामीण महिलाओं को फायदा

LIC बीमा सखी योजना का मुख्य फोकस गांव और छोटे शहरों की महिलाएं हैं। जिसमें उन्हें:

गांव-गांव जाकर बीमा की जानकारी देती हैं

लोगों को जागरूक करती हैं

खुद की आय भी बढ़ाती हैं

Source: Pinterest

LIC देगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को LIC की तरफ से ट्रेनिंग दी जाती है। जिसमें बीमा से जुड़ी जानकारी, ग्राहकों से बातचीत की ट्रेनिंग, एजेंट के तौर पर काम करना सीखाया जाता है।

Source: Pinterest

ट्रेनिंग पूरी होने पर LIC Agent

3 साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं LIC एजेंट के रूप में अपनी पहचान बना सकती हैं।

Source: Pinterest

ध्यान दें

पहले से काम कर रहे LIC एजेंट या कर्मचारियों के परिवार वालों को योजना में शामिल नहीं किया जाता।

Source: Pinterest

ऐसे करें आवेदन

LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

ऑनलाइन फॉर्म भरें

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन सबमिट करें

Source: Pinterest

सरकार की बेस्ट स्कीम कैसे ढूंढे, जानें आवेदन का तरीका

AC ठंडा नहीं कर रहा? कहीं ये छोटी गलती तो नहीं पड़ रही भारी

Swipe Up