

Child Marriage Act Amendment India: इतिहास में 1 अक्टूबर की तारीख बाल विवाह कानून में हुए एक महत्वपूर्ण संशोधन से जुड़ी है। इस संशोधन के तहत लड़कियों की विवाह योग्य आयु 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की विवाह योग्य आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।
इसका उद्देश्य कम उम्र में होने वाले विवाह पर रोक लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा को बढ़ावा देना था।
1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।
1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई।
1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।
1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।
1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की।
1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।
1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।
1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।
2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।
2020 : महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया।
2022: देश में 5जी सेवा शुरु।
2025: ब्रिटेन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े 70 लोगों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।
(इजेंसी इनपुट के साथ)