Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

07 February: जब म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा कदम

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Feb 07, 2022 | 01:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में सात फरवरी का दिन एक बड़ी सुरीली घटना के रूप में दर्ज है। इसी दिन 1964 को ब्रिटेन की संगीत की सेना ने अमेरिका पर धावा बोल दिया, जब बीटल्स ने पहली बार न्यूयार्क सिटी में कदम रखा था। इस बैंड के प्रति लोगों में जुनून की हद तक आकर्षण था और इसका अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि दो दिन बाद हुए बीटल्स के शो को दुनिया भर के सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। देश दुनिया के इतिहास में सात फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-  

1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।  

1939: लंदन में फलस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।  

सम्बंधित ख़बरें

YouTube ने लॉन्च किया नया AI टूल, अब वीडियो के लिए खुद तैयार होगी फ्री बैकग्राउंड म्यूज़िक

Instagram में आए धमाकेदार फीचर्स! अब मैसेज शेड्यूलिंग से लेकर म्यूजिक शेयरिंग तक सब कुछ होगा आसान

सात फरवरी का इतिहास : आज ही के दिन म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा था कदम

G-20 में आए मेहमान देखना चाहते थे ऋषिकेश का बीटल्स आश्रम, मोदी सरकार के आग्रह पर अब होगा कायाकल्प

1962: राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया।  

1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।  

1969: अल फतह के नेता यासर अराफात फलस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।  

1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।  

1983: कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।  

1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।  

1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।  

1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।  

1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला देश के शासक बने।  

2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया। (एजेंसी)

07 february when the music band beatles first set foot in america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2022 | 01:36 PM

Topics:  

  • Music Band Beatles

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.