Instagram में आए धमाकेदार फीचर्स! अब मैसेज शेड्यूलिंग से लेकर म्यूजिक शेयरिंग तक सब कुछ होगा आसान
इन अपडेट्स में मैसेज शेड्यूलिंग, मैसेज ट्रांसलेशन, म्यूजिक शेयरिंग, पिन्ड मैसेज और ग्रुप चैट QR कोड जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं कि ये फीचर्स कैसे काम करेंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram के ये खास फीचर्स है काफी खास। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नए और दमदार फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो चैटिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएंगे। मेटा द्वारा गुरुवार को जारी किए गए इन अपडेट्स में मैसेज शेड्यूलिंग, मैसेज ट्रांसलेशन, म्यूजिक शेयरिंग, पिन्ड मैसेज और ग्रुप चैट QR कोड जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं कि ये फीचर्स कैसे काम करेंगे और आपके इंस्टाग्राम चैटिंग अनुभव को कैसे आसान बनाएंगे।
मैसेज शेड्यूलिंग – अब पहले से कर सकेंगे मैसेज सेट
अब तक इंस्टाग्राम में मैसेज शेड्यूल करने का कोई विकल्प नहीं था, लेकिन नए अपडेट के बाद आप 29 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। इसके अलावा, आप रिमाइंडर भी शेड्यूल कर पाएंगे।
कैसे करें मैसेज शेड्यूल?
- सबसे पहले अपना मैसेज टाइप करें।
- Send बटन को टैप और होल्ड करें।
- अब आपको डेट और टाइम सेट करने का ऑप्शन मिलेगा।
- चुनी गई तारीख और समय पर आपका मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा।
मैसेज ट्रांसलेशन – भाषा की बाधा होगी खत्म
अब इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DM) में ही ट्रांसलेशन फीचर मिलेगा। इससे आप मैसेज भेजने से पहले उसे अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, क्या है वजह?
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
- रिसीव किए गए मैसेज को भी अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकेंगे।
- यह फीचर अलग-अलग भाषाओं में संवाद को आसान बनाएगा।
म्यूजिक शेयरिंग – अब चैट में ही शेयर करें अपने पसंदीदा गाने
अब इंस्टाग्राम चैट में ही म्यूजिक शेयर करना संभव होगा।
- यूजर्स 30 सेकेंड का म्यूजिक प्रीव्यू भेज सकते हैं।
- अब गाना शेयर करने के लिए चैट छोड़ने की जरूरत नहीं होगी।
- यह फीचर खासतौर पर म्यूजिक लवर्स के लिए काफी उपयोगी होगा।
पिन्ड मैसेज – जरूरी मैसेज को रखें टॉप पर
पिछले साल इंस्टाग्राम ने DM में तीन चैट थ्रेड्स को पिन करने का ऑप्शन दिया था। अब आप चैट के अंदर किसी खास मैसेज को भी पिन या अनपिन कर सकते हैं।
- किसी भी कन्वर्सेशन में तीन मैसेज तक पिन कर सकते हैं।
- महत्वपूर्ण मैसेज तुरंत एक्सेस करना होगा आसान।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ग्रुप चैट QR कोड – अब ग्रुप में जोड़ें नए सदस्य आसानी से
नए अपडेट में हर ग्रुप चैट के लिए एक पर्सनलाइज्ड QR कोड जेनरेट करने का विकल्प मिलेगा।
- इस QR कोड को शेयर करके नए सदस्यों को जोड़ा जा सकता है।
- ग्रुप एडमिन किसी भी समय QR कोड को रीफ्रेश कर सकता है।
- इससे एडमिन को यह नियंत्रण मिलेगा कि कौन-कौन ग्रुप में शामिल हो सकता है।
चैटिंग अनुभव
इंस्टाग्राम के ये नए फीचर्स यूजर्स के चैटिंग अनुभव को पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बनाएंगे। चाहे वह मैसेज शेड्यूलिंग हो, भाषा ट्रांसलेशन हो या फिर म्यूजिक शेयरिंग, ये अपडेट यूजर्स के समय और मेहनत दोनों को बचाएंगे। अगर आप इंस्टाग्राम के एक्टिव यूजर हैं, तो इन नए फीचर्स का जल्द से जल्द फायदा उठाएं और अपने चैटिंग एक्सपीरियंस को नए लेवल पर लेकर जाएं!
