सावन सोमवार 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
सावन के पावन महीने में सोमवार की शुरूआत 22 जुलाई से हो गई है वहीं पर इस महीने में भगवान शिव की आराधना शिवभक्त भक्ति भाव और विधि विधान के साथ करते है। कहते हैं । भगवान शिव को समर्पित यह महिना बेहद पावन माना जाता है। इस महीना में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। सावन का दूसरा सोमवार अब 29 जुलाई को पड़ेगा तो वहीं पर अंतिम सोमवार 19 अगस्त को होगा। इस दिन भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन भी मनाया जाता है।
आपको बताते चलें, मान्यता के अनुसार अगर आपने पूरे साल कोई व्रत न रखा हो और सावन माह में व्रत रखते हैं,तो व्यक्ति को दोगुने अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में सावन माह में सोमवार के दिन किस रंग के वस्त्र पहनकर भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसे लेकर ज्योतिषचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जानकारी देते है।
सावन के इन पवित्र सोमवार में आप खास रंग और जरूरी चीजों के साथ पूजा करते है तो भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहता है।
1- सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई
मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की आराधना करने के लिए हरे रंग का वस्त्र पहनें और भोलेबाबा को हरे रंग की वस्तुएं, जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र और अकवन के पत्ते अर्पित करें।
2- सावन का तीसरा सोमवार 05 अगस्त
मान्यता के अनुसार, इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए सफेद वस्त्र धारण करें और उन्हें सफेद वस्तुएं अर्पित करें। आप इस दिन शिवलिंग पर दूध और दही अर्पित करें।
3- सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त
मान्यता के अनुसार, इस दिन भोलेबाबा की पूजा में लाल रंग के वस्त्र पहनें। साथ ही भगवान शिव को लाल रंग के फूल, फल और मिठाई चढाएं। शिवलिंग पर रोली से त्रिपुंड बनाएं और दंडवत प्रणाम कर भगवान का आशीर्वाद लें।
4- सावन का पांचवां सोमवार 19 अगस्त
मान्यता के अनुसार, इस दिन महादेव की पूजा में केसरिया या नारंगी रंग के वस्त्र पहनें और भगवान शिव को नारंगी मिठाई का भोग लगाएं।