Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal: अप्रैल के पहले ही दिन बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत! जानें अपने राशि का सटीक हाल

Today Horoscope: अप्रैल महीने की शुरुआत कुछ राशियों के लिए खास बदलाव लेकर आ सकती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हो रहे परिवर्तन का असर करियर, पैसा और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 01, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Horoscope Prediction 1 April: चैत्र शुक्ल चतुर्थी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग के साथ 1 अप्रैल 2026 बुधवार का दिन बदलावों भरा रहने वाला है। अप्रैल महीने का पहला दिन कई जातकों के लिए नई योजनाओं और करियर में उछाल के संकेत दे रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी कार्यकुशलता और मेहनत का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए अपनी योजनाओं को साझा करते समय सतर्क रहें। व्यापार में थोड़ी शिथिलता रह सकती है लेकिन दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कहीं से शुभ संदेश मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को नई योजनाओं की शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका ले देकर काम निकालने का तरीका सफल हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें खानपान की अनियमितता से स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope: आज जन्में लोगों के लिए बन रहा है शत्रु षड़यंत्र का योग! जानें करियर और राजनीति का पूरा लेख

Aaj Ka Rashifal 31 March: मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत! जानें अपना आज का भविष्य

Birthday Horoscope: 30 मार्च को जन्मे लोगों के लिए लकी होगा साल 2026! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 30 March: सोमवार को मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी बात पर जिद करना आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। हालांकि धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपके प्रयासों में अनुकूलता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में तालमेल बिठाने का है। विवादित मामलों में समझौता करना आपके लिए लाभकारी रहेगा और पुराने मामले सुलझने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है और सामाजिक कार्यों में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से बेहतरीन है। नए संपर्क आपके भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध होंगे। मन में चल रही दुविधा की स्थिति दूर होगी और स्थायी प्रयासों से धन लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्यों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए कारोबारी विस्तार की प्रबल संभावना है जिससे आय में वृद्धि होगी। हालांकि अनावश्यक धन खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। मित्रों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है लेकिन व्यापारिक लेनदेन के पुराने मामले आज सुलझ जाएंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपकी इच्छा के अनुसार कार्य पूरे होंगे जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। मनोरंजन और भ्रमण के साधनों में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति की खबर से मन प्रसन्न रहेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज सामूहिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी भी बड़े फैसले में सबकी सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। व्यर्थ की चिंताएं दूर होंगी और कार्यों में इच्छित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है जो भविष्य के लिए ठीक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी पुराने विवाद सुलझने की उम्मीद है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के घर आज मेहमानों की आवाजाही लगी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी हुई है लेकिन कुछ लोग आपको झूठ बोलकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। धैर्य और नम्रता से काम लें दूसरों का सहयोग प्राप्त होगा। तनाव से बचने की कोशिश करें।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातकों के लिए दुविधा की स्थिति बाधा बन सकती है। अपनों के कारण कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आर्थिक समस्याओं का समाधान बहुत सरलता से हो जाएगा। नौकरी में आज परिश्रम अधिक करना होगा जिसका परिणाम आगे चलकर सुखद मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आप मित्रों की मदद के लिए आगे आएंगे। नौकरी में मेहनत ज्यादा रहेगी और यात्रा के योग बन रहे हैं।

व्यापार भविष्य

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से आज धातु बाजार में मंदी का रुख देखने को मिल सकता है विशेषकर सोना और चांदी के भाव गिर सकते हैं। वहीं किराना बाजार में गुड़, खांड, शक्कर और उड़द के भाव में वृद्धि होने की संभावना है। औद्योगिक फसलों जैसे कपास, सरसों, तिल और बिनौला में तेजी का रुख रहेगा। वायदा बाजार में निवेशकों को सलाह है कि बाजार का रुख देखकर ही सौदा करें। आज का विशेष भाग्यांक 3,6,5 और 7 है।

Daily horoscope 1 april 2026 rashifal market prediction in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.