Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अक्षय तृतीया से मिलने लगेगी माता लक्ष्मी की कृपा, इस विधि से करें पूजा, जानिए श्रीकृष्ण, महादेव और कुबेर का इस दिन से कनेक्शन

इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस बार इस शुभ दिन पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Apr 28, 2025 | 03:57 PM

अक्षय तृतीया के दिन विधि से करे पूजा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akshaya Tritiya 2025:हिंदू श्रद्धालुओं के लिए अक्षय तृतीया का पावन दिन बड़ा महत्व रखता है। जो इस बार 30 अप्रैल दिन बुधवार मनाई जा रही है। ज्योतिषयों के अनुसार, अक्षय तृतीया एकमात्र ऐसा दिन होता है, जब किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि बनी रहती है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग और त्रेतायुग का भी आरंभ हुआ था। इसलिए इसे ‘युगादि तिथि’ भी कहा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्मदिन भी मनाया जाता है।

कहा जाता है कि, महाभारत का लेखन कार्य इसी दिन वेद व्यास ने शुरू किया था और भगवान गणेश ने उसे लिखा था। महाभारत में वर्णित है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को अक्षय पात्र प्रदान किया था, जो कभी भी भोजन से खाली नहीं होता था।

एक और मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान कुबेर को भगवान शिव और ब्रह्मा से आशीर्वाद प्राप्त हुआ था और उन्हें स्वर्ग के कोषाध्यक्ष का पद मिला था। ऐसे में आइए जानते है अक्षय तृतीया के दिन किस विधि से पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

अक्षय तृतीया के दिन विधि से करे पूजा

हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बड़ा शुभ होता है। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।

स्नान के बाद साफ और विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्र धारण करें, क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों को प्रिय है।

घर के पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

हाथ में जल, अक्षत (साबुत चावल) और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें और मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमाओं को रोली, चंदन, हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं।

भगवान विष्णु को पीले फूल और मां लक्ष्मी को कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें और पूजा स्थल पर धूप और घी का दीपक जलाएं।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को नैवेद्य के रूप में जौ या गेहूं का सत्तू, फल,मिठाई और भीगे हुए चने अर्पित करें। मां लक्ष्मी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है और अक्षय तृतीया की व्रत कथा सुनें या पढ़ें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती गाएं।

पूजा के अंत में भगवान विष्णु को तुलसी जल अर्पित करें और अपनी क्षमतानुसार गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, जल, फल, सोना या चांदी का दान करें। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल देता है।

 

Worship according to the rituals on the day of akshaya tritiya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2025 | 03:57 PM

Topics:  

  • Akshaya Tritiya News
  • Lifestyle News
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल: 02 जनवरी 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन और भाग्यशाली अंक

2

जीवन बदल देने वाली 20 बातें: श्री प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग से सीखें नाम का दिव्य व्यापार

3

2026 में आसमान में हाेंगी चौंकाने वाली घटनाएं! सुपरमून-धूमकेतु… जानिए पूरे साल का खगोलीय कैलेंडर

4

इस मंदिर में शिवलिंग के पीछे दिखती है मनुष्य जैसी परछाई, विज्ञान और आस्था का अनोखा रहस्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.