Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

19 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व संस्कृत दिवस, जानें क्यों कहा जाता है संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा

श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन हर साल विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। यह हर साल उसी दिन मनाया जाता है जिस दिन रक्षा बंधन का त्योहार पड़ता है। इसलिए इस बार संस्कृत दिवस 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।

  • By रीना पंवार
Updated On: Aug 18, 2024 | 05:00 AM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क :  हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन हर साल विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। यह हर साल उसी दिन मनाया जाता है जिस दिन रक्षा बंधन का त्योहार पड़ता है। इसलिए इस बार संस्कृत दिवस 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य इस प्राचीन और महत्वपूर्ण भाषा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इसका प्रचार करना है।

सबसे प्राचीन ज्ञात भाषाओं में से एक संस्कृत भाषा को देववाणी भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह प्राचीन भाषा भारतीय महाद्वीप के भारोपीय (भारत-यूरोपीय) भाषा परिवार से आई है। हमारे अधिकांश धार्मिक ग्रंथ जैसे- वेद, पुराण, रामायण, महाभारत, भागवद् गीता आदि इसी भाषा में लिखे गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भाषा का महत्व कितना अधिक है।

संस्कृत भाषा की महत्ता

संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषा है। यह भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी की जननी कही जाती है क्योंकि इसी से हिंदी की उत्पत्ति हुई है। न केवल हिंदी, बल्कि अंग्रेजी, जर्मन और स्पेनिश भाषा के कई शब्द भी संस्कृत से लिए गए हैं। संस्कृत को वैज्ञानिक भाषा भी माना जाता है। इसे लेकर नासा का कहना है कि भविष्य के सुपर कम्प्यूटर इसी भाषा पर आधारित होंगे। इसके अलावा हमारे अधिकांश धार्मिक ग्रंथ, वेद, पुराण, उपनिषद, गीता आदि इसी भाषा में लिखे हुए मिलते हैं। हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा आदि में संस्कृत का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

संस्कृत दिवस मनाने के पीछे इतिहास

संस्कृत भाषा की उत्पत्ति भारत में लगभग 3500 साल पहले की मानी जाती है जो भारतीय महाद्वीप के भारोपीय (भारत-यूरोपीय) भाषा परिवार से आई। सबसे पहले 1969 में विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया। इस दिन देशभर में व्याख्यान, गोष्ठियां और बैठकों आदि का आयोजन किया जाता है। आम जन-जीवन में संस्कृत भाषा का प्रयोग लगातार कम होता जा रहा है, इसलिए संस्कृत के महत्व को बढ़ाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

संस्कृत दिवस मनाने का उद्देश्य

समाज में संस्कृत के कम होते चलन को फिर से बढ़ाने और इस प्राचीन भाषा के पुनरुत्थान के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन इस भाषा को लेकर जागरुकता फैलाने और लोगों को इसका महत्व समझाने के लिए देशभर समेत पूरे विश्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आज दुनिया के लगभग 40 देशों में संस्कृत पढ़ाई जा रही है। भारत के भी 120 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में संस्कृत पढ़ाई जा रही है।

संस्कृत को क्यों कहा जाता है वैज्ञानिक भाषा

विश्व की सबसे पुरानी पुस्तक ऋग्वेद संस्कृत में लिखी गई है। भारत में अरबों के आक्रमण से पहले संस्कृत ही बोली जाती थी। यह तब राष्ट्रभाषा हुआ करती थी। कर्नाटक के एक गांव मट्टुर में तो आज भी संस्कृत ही आम बोलचाल में प्रयोग की जाती है। वैज्ञानिक शोधों के अनुसार संस्कृत बोलने से जुबान में लचीलापन बढ़ता है। इतना ही नहीं एक अध्ययन के अनुसार संस्कृत बोलने से बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। संस्कृत बोलने से नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है जिससे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

इस भाषा को वैज्ञानिक भाषा इसलिए भी माना गया है क्योंकि संस्कृत वाक्यों में जब शब्दों का क्रम आगे पीछे कर दिया जाता है तब भी इनका अर्थ बदलने की सम्भावना न के बराबर रहती है। इसके इस गुण को नासा ने भी माना है। दरअसर अंतरिक्ष में मैसेज भेजने पर अक्सर उनके शब्दों का क्रम बदल जाता है, जिससे मैसेज का अर्थ ही बदल जाता था। कई भाषाओं के प्रयोग के बाद केवल संस्कृत इस मामले में खरी उतरी। इसमें मैसेज भेजने पर वाक्य उलटे हो जाने पर भी अर्थ नहीं बदला।

World sanskrit day will be celebrated on 19th august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 05:00 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेशजी को बेहद प्रिय होती है दूर्वा, जानिए 21 दूर्वा अर्पित करने का क्या होता है महत्व

2

आज का राशिफल-3 सितम्बर 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, ये राशियां रखें सावधानी

3

जितिया व्रत न कर सकें, तो करें ये उपाय, होगी संतानों की लंबी आयु और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

4

परिवर्तिनी एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान-धर्म से दूर होगी आर्थिक तंगी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.