

Rishi Panchami Vrat Niyam : आज 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी मनाया जा रहा है। यह व्रत महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाए किसी देवी-देवता की पूजा न करके बल्कि सप्तऋषियों की पूजा करती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऋषि पंचमी पर विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से महिलाओं के सभी पाप मिट जाते हैं। यह पर्व जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए प्रायश्चित का दिन माना जाता है और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
वही इस दिन कुछ नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी बताया गया है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन क्या नही करना चाहिए?
ऋषि पंचमी व्रत को मासिक धर्म और आत्मशुद्धि से जुड़ा पर्व बताया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन जो महिलाएं व्रत करती हैं उन्हें भूलकर भी हल से जोते हुए अनाज यानी गेहूं या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना व्रत का फल नहीं मिलता है।
कहा जाता है कि, इस दिन हल से जोते हुए अनाज का सेवन के अलावा, तामसिक भोजन में लहसुन, प्याज, मांसाहार और नशीली चीजों का प्रयोग भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
ऋषि पंचमी व्रत के दिन महिलाओं को किसी से अपशब्द बोलने या गुस्सा करने से बचें। घर में शांति बनाए रखें।
ऋषि पंचमी व्रत के दिन जरूरतमंदों की सेवा करना न भूलें। उन्हें जरूरत का सामान दान में देना चाहिए। अगर आप इस दिन किसी को भी कष्ट पहुंचाती हैं, तो पूजा स्वीकार्य नहीं मानी जाती है।
ऋषि पंचमी व्रत के दिन नमक का सेवन करने की मनाही होती है, इसलिए इस दिन भूलकर भी नमक का सेवन न करें।