- Hindi News »
- Religion »
- Women Give Suhaag Ki Pitari To Their Mother In Law Vat Savitri
यहां वट सावित्री पर महिलाएं सास को देती है सुहाग पिटारी, इस खास परंपरा को जानकर रह जाएंगे दंग
वट सावित्री व्रत दो तिथि अमावस्या और पूर्णिमा पर मनाई जाती है। 26 मई और 10 जून को यह व्रत अलग-अलग जगहों के लिए बेहद खास होता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन वट सावित्री व्रत की पूजा विधि-विधान के साथ करती है।
- Written By: दीपिका पाल

वट सावित्री व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
हिंदू धर्म में सभी प्रकार के व्रत और त्योहारों का महत्व होता है। यहां पर सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा जाता है साथ जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी की जाती है। वट सावित्री व्रत दो तिथि अमावस्या और पूर्णिमा पर मनाई जाती है। 26 मई और 10 जून को यह व्रत अलग-अलग जगहों के लिए बेहद खास होता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन वट सावित्री व्रत की पूजा विधि-विधान के साथ करती है लेकिन इस व्रत से जुड़ी कुछ मान्यताएं और परंपराएं भी है जिसे महिलाए निभाती है।
ऐसी ही एक परंपरा बिहार राज्य से आती है जहां पर बहुएं सास के चरण छू कर उन्हें सुहाग की वस्तुएं दान करती हैं और उनका सम्मान करके आशीर्वाद लेती हैं। इस प्रकार की परंपरा को नई बहुएं सबसे पहले निभाती है। चलिए विस्तृत रूप से जानते हैं इस परंपरा के बारे में…
जानिए बायने में सास को क्या देती है बहुएं
इस खास परंपरा का चलन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा होता है। यहां पर बहुएं अपनी सास को बायना देती है इसे सुहाग पिटारी या सौभाग्य पिटारी के रूप में जाना जाता है। नियम के अनुसार, सास को दिए जाने वाली सुहाग पिटारी में बहुएं बहुत सारी वस्तुओं भीगे हुए चने, पूरी, प्रसाद, फल, सिंदूर, सीसा, काजल, मेंहदी, चूड़ी, बिंदी, बिछिया, साड़ी आदि एक बांस की टोकरी या फिर किसी स्टील के डिब्ले में रखकर दी जाती है। इसके अनुसार, क्षमता के अनुसार दक्षिणा देकर सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है। पूजा की थाली में कई चीजों को शामिल किया जाता है जैसे धूप, दीप, घी, बांस का पंखा, लाल कलावा, सुहाग का सामान, कच्चा सूत, बरगद का फल, जल भरने के लिए कलश और थाल से इस व्रत में थाली सजाई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
Varada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
Nautapa 2026 Date: कब से शुरू हो रहा नौतपा? जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय
क्या होती है वट सावित्री की पूजा
आपको बताते चलें कि, वट सावित्री की शुभ तिथि के दिन आप विधि-विधान के साथ व्रत कर सकते है।
- सुबह महिलाओं को सुबह स्नान कर लेना चाहिए, स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और सम्पूर्ण श्रृंगार करें।
- इसके बाद एक बांस या फिर पीतल की टोकड़ी में पूजा का सारा सामान रख लें, सबसे पहले घर में पूजा करें।
- घर में पूजा के बाद भगवान सूर्य को लाल पुष्प के साथ तांबे के किसी पात्र से अर्घ्य दें।
- इसके बाद घर से नजदीक वट वृक्ष पर जाएँ, वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें।
- इसके बाद देवी सावित्री को वस्त्र और श्रृंगार का सामान अर्पित करें. वट वृक्ष को फल व पुष्प अर्पित करें।
- इसके बाद कुछ देर वट वृक्ष को पंखा झेलें. इसके बाद रोली से वट वृक्ष की परिक्रमा करें।
- परिक्रमा करने के बाद सत्यवान-सावित्री की कथा का पाठ करें, साथ ही पूरे दिन व्रत रखें।
ये भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत में क्या भूलकर भी न खाएं, वरना निष्फल जाएगी आपकी पूजा, जानिए क्या खाएं
पुरूषों के लिए क्यों विशेष है ये तिथि
यहां पर जिस तरह से वट सावित्री का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है उस तरह ही इसे लेकर पुरूष भी उत्साहित रहते है।यह तिथि न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी विशेष है. इस खास दिन बड़ के पेड़ की पूजा और परिक्रमा कर सास को बायना रख कर दिया जाता है।
Women give suhaag ki pitari to their mother in law vat savitri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMहिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
May 19, 2026 | 10:37 PMसिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
May 19, 2026 | 10:23 PMLung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
May 19, 2026 | 10:16 PMमहाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
May 19, 2026 | 10:11 PMट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
May 19, 2026 | 10:01 PMVarada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
May 19, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












