Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इन पांच वस्तुओं के बिना पूरी नहीं होगी छठ पूजा, ध्यान रहे

हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में एक ‘छठ पूजा’। इस व्रत के दौरान विधि-विधान से सूर्य भगवान और छठी मइया की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व में व्रत के साथ-साथ पूजन सामग्री का भी बहुत ज्यादा महत्व होता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 25, 2024 | 04:49 PM

छठ पूजा पांच वस्तुओं के बिना अधूरी है।

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhath Puja 2024:  लोक आस्था का महापर्व ‘छठ पूजा’ हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्यौहार मुख्यतः सूर्य देव को समर्पित है। छठ पूजा मुख्यतः बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में मनाई जाती है। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में एक ‘छठ पूजा’। इस व्रत के दौरान विधि-विधान से सूर्य भगवान और छठी मइया की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व में व्रत के साथ-साथ पूजन सामग्री का भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री के बारे में…

जानिए इन 5 वस्तुओं के बिना अधूरी है छठ पूजा

1. लौकी, चने की दाल और चावल

सम्बंधित ख़बरें

कभी हरियाली के लिए मशहूर ठाणे अब प्रदूषण की चपेट में, पेड़ों की कटाई और कंस्ट्रक्शन से बिगड़ी हवा

‘सिनर्स’ से लेकर ‘हैमनेट’ तक, ऑस्कर विनिंग फिल्मों का OTT पर जलवा, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हैं उपलब्ध

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर, किचन पर महंगाई की मार, तेल के दामों में तेज उछाल; आम आदमी परेशान

18 साल, 18 सीजन! सिर्फ ये 4 दिग्गज हैं जो 2008 से अब तक खेल रहे हैं IPL, चौथा नाम जान रह जाएंगे दंग

छठ पूजा का प्रारंभ नहाय खाय से होता है। पहले दिन लौकी, चने की दाल और चावल का महत्व है। व्रत रखने वाले को नहाय खाय के दिन भोजन में यही खाना होता है। हर व्रती के लिए यही भोजन बनता है।

2. नारियल और सूप

वैसे तो छठ पूजा में कई चीजों की जरूरत होती हैं, जिनका उपयोग होता है। लेकिन छठ पूजा में नारियल और सूप का होना बेहद जरूरी है। इसके बिना सूर्य देव को अर्घ्य नहीं दिया जा सकता है। सूर्य देव को जब अर्घ्य देते हैं तो सूप में ही नारियल और अन्य सामग्री रखकर जल से अर्घ्य देते है।

3. पीला सिंदूर या भाखरा सिंदूर

छठ पूजा में व्रती सुहागन महिलाएं पीला सिंदूर लगाती है। पीले सिंदूर को भाखरा सिंदूर भी कहते है। सिंदूर को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इस वजह से महिलाएं हर व्रत और त्योहार में पीला सिंदूर लगाती है।

4. ठेकुआ और केला

छठ पूजा के प्रसाद का मुख्य हिस्सा ठेकुआ है, जो काफी प्रसिद्ध है। प्रसाद में ठेकुआ का होना जरूरी है। व्रती इसे खरना के दिन बनाते हैं। छठ पूजा में केला जरूर रखते है।

5. पान-सुपारी

छठ व्रत का उपवास रखने वाले यानी व्रती जब पानी में खड़े होकर सूर्य की आह्वान करते हैं, तो वे अपने हाथ में पान-सुपारी अवश्य रखते हैं।

6. गन्ना

गन्ना भी छठ पूजा की पहचान है। प्रत्येक डाला और सूप में गन्ना या ईंख के तुकडे का होना जरुरी माना गया है।

7. आलता बाती

आलता बाती रुई से बने गोल-गोल पत्ते होते हैं। लाग रंग के इन पत्तों के बिना छठ पूजा अधूरी होती है। इन पत्तों को प्रत्येक सूप और डाला में रखा जाता है। इस आलता बाती को सूर्य के प्रतीक माने जाने के कारण बेहद शुभ माने गए हैं। इसके साथ ही लाल धागे से बनी बद्धी यानी माला भी प्रत्येक सूप और डाले में डाला जाता है।

 

Without which things is chhath puja incomplete

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 04:49 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.