- Hindi News »
- Religion »
- Why Is It Necessary To Worship Hanuman Ji During Chaitra Navratri
और दिनों से ज्यादा महत्व क्यों है चैत्र नवरात्रि में हनुमान जी की पूजा, जानिए कारण और कृपा पाने का विशेष मंत्र भी
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, देवी की उपासना से अलग नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में हनुमान जी की पूजा भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे मे।
- Written By: सीमा कुमारी

चैत्र नवरात्रि में क्यों जरूरी है हनुमान जी की पूजा जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Hanuman Puja in Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, देवी की उपासना से अलग नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में हनुमान जी की पूजा भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में हनुमान जी की पूजा क्यों जरूरी है और इसका क्या महत्व है –
चैत्र नवरात्रि में क्यों जरूरी है हनुमान जी की पूजा जानिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या का दाता माना जाता है। वे देवी दुर्गा के परम भक्त रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
आज आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी रंगभरी एकादशी, इस मुहूर्त में करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी!
मार्च 2026 में व्रत-त्योहारों की धूम! होली, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा सहित देखें पूरी लिस्ट
आमलकी एकादशी की पूजा इस कथा के बिना है अधूरी, जानिए कौन सी कथा
आमलकी एकादशी के दिन अगर किए इनमें से कोई भी काम, बनेंगे पाप के भोगी!
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी उन्हें अपने पुत्र समान मानती है। ऐसे में नवरात्रि में अगर आप देवी दुर्गा की साधना के साथ हनुमान जी की पूजा करते हैं, तो यह आपकी साधना को दोगुना फल देता है। हनुमान जी की पूजा से न केवल मानसिक और शारीरिक शक्ति मिलती है, बल्कि देवी दुर्गा की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।
ऐसे करें पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा नवरात्रि में
सुबह स्नान कर, पहले मां दु्र्गा की पूजा-अर्चना कर मां को भोग लगाएं, उनके मंत्र का जाप कर आरती गाएं।
इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। नवरात्रि में पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है।
हनुमान चालीसा का पाठ करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपका मन शुद्ध और एकाग्र हो।
पाठ करते समय मानसिक शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की द्विविधा से बचें।
हनुमान जी के गुणों पर ध्यान केंद्रित करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना से पाठ करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
पाठ करते समय दीपक और अगरबत्ती जलाना शुभ होता है।
हनुमान जी की पूजा के बाद दान और सेवा करने का भी विशेष महत्व है।
आप किसी जरूरतमंद को भोजन, वस्त्र या अन्य मदद कर सकते हैं।
अंत में ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करें।
Why is it necessary to worship hanuman ji during chaitra navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य-पूर्व में लंबे युद्ध से बचेगा अमेरिका… उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान नीति पर दी बड़ी चेतावनी
Feb 27, 2026 | 01:20 PMनागपुर एयरपोर्ट के कायाकल्प के लिए AID की PM मोदी से गुहार, विदर्भ में निवेश लाना है तो नया हवाई अड्डा जरूरी
Feb 27, 2026 | 01:19 PMपाकिस्तान ने कर दी बड़ी भूल! हवाई हमले में अफगान शिक्षा मंत्री को उतारा मौत के घाट, तालिबान ने खाई बदले की कसम
Feb 27, 2026 | 01:13 PMकोथरुड में धूल प्रदूषण पर PMC की बड़ी कार्रवाई, निर्माण प्रोजेक्ट पर तत्काल रोक
Feb 27, 2026 | 01:07 PMआज आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी रंगभरी एकादशी, इस मुहूर्त में करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी!
Feb 27, 2026 | 01:01 PMAnupama Spoiler: पाखी के सपनों पर गिरेगा सच का हथौड़ा, अनुपमा खोलेगी दिवाकर का राज
Feb 27, 2026 | 01:01 PMNepal Earthquake: नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, सिक्किम में भी दो बार कांपी धरती
Feb 27, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM













