Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्यों मनाई जाती है गुरु नानक जयंती? जानिए इसके पीछे की वजह

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रकाशपर्व के रूप में गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है जो सबसे खास तिथि में से एक होती है। दो दिन पहले “अखंड पाठ” का आयोजन किया जाता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 04, 2025 | 10:31 AM

गुरु पूर्णिमा के बारे में (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Guru Nanak Jayanti 2024: आने वाले दिन 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाने वाली है जो खास पूर्णिमा में से एक होती है। इस दिन पूर्णिमा के दिन सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रकाशपर्व के रूप में गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है जो सबसे खास तिथि में से एक होती है। सिख धर्म के लोगों द्वारा संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रुप में इस खास दिन को मनाते है।

इस दिन गुरुद्वारा में अलग ही रौनक नजर आती है। बता दें कि, सिख समुदाय के पहले गुरु के रूप में गुरु नानक देव जी को जानते है। चलिए जानते हैं आखिर कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा।

555 वीं जयंती मनाई जाएगी इस बार

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा सिख समुदाय द्वारा मनाए जाने की परंपरा होती है। इसमें यह खास दिन गुरु नानक जयंती का पर्व 15 नवंबर 2024 को मनाया जाने वाला है वहीं पर इस बार की जयंती 555 वीं मानी गई है। इसे लेकर पौराणिक महत्व के अनुसार कहा जाता है कि, गुरु नानक देव जी का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था इस उपलक्ष्य में इस दिन को गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है।

जानें क्या होता है गुरु पूर्णिमा के दिन

यहां पर गुरु पूर्णिमा के दिन को खास तरीके से मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती के दो दिन पहले “अखंड पाठ” का आयोजन किया जाता है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब का लगातार 48 घंटे का पाठ किया जाता है। इस पाठ का समापन गुरु नानक जयंती के दिन होता है. गुरु नानक जयंती के दिन सुबह में “नगर कीर्तन” का आयोजन किया जाता है। गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में लेकर एक जुलूस के रूप में चलते हैं।

ये भी पढ़ें- रसोई के सुनहरी मसाले हल्दी को लेकर आया खुलासा, 200 गुना ज्यादा इस केमिकल के मिलने की आशंका

इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन और प्रवचन होते हैं, जहां गुरु नानक देव जी के उपदेशों और शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है।गुरुद्वारों में विशेष लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी धर्मों और जातियों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। लंगर का उद्देश्य समानता और भाईचारे का संदेश देना है. कुछ स्थानों पर इस अवसर पर दीपक जलाए जाते हैं और गुरुद्वारों को सजाया जाता है।

ये भी पढ़ें- कंतारा: चैप्टर 1 की दुनिया को आकार देने के लिए ऋषभ शेट्टी ने किया ग्रैंड कदंब साम्राज्य का निर्माण

जानिए क्या होता है गुरु नानक जयंती का महत्व

यहां पर गुरु नानक जयंती के महत्व को बताते चलें तो, सिख धर्म में इस पर्व का खास महत्व माना गया है। इस जयंती का महत्व है कि, गुरु नानक देव जी ने हमेशा समानता, प्रेम, सेवा, और ईमानदारी के सिद्धांतों पर जोर दिया।इस दिन लोग जाति और धर्म से परे, सभी के प्रति भाईचारा और सहिष्णुता की भावना को अपनाने का संकल्प लेते हैं। इसके अलावा गुरु नानक देव जी ने “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” का संदेश दिया है इसका स्मरण किया जाता है। इस खास पर्व के दिन मानवता का परिचय दिया जाता है।

Why is guru nanak jayanti celebrated on kartik purnima

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 02:29 PM

Topics:  

  • Kartik Purnima

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2025: आज इन राशि के जातकों को मिल सकता है व्यापार में लाभ, पढ़ें मेष से मीन

2

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किस तेल का जलाएं दीया, जिससे पलट जाएगी किस्मत

3

कर्म किसी को माफ नहीं करता, Premanand Ji Maharaj की कथा से मिला जीवन की सीख

4

साल का आखिरी प्रदोष व्रत शिव कृपा पाने का विशेष अवसर, जानिए क्यों है खास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.