-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rishab Shetty Builds The Grand Kadamba Empire To Shape The World Of Kantara Chapter 1
कंतारा: चैप्टर 1 की दुनिया को आकार देने के लिए ऋषभ शेट्टी ने किया ग्रैंड कदंब साम्राज्य का निर्माण
- Written By: सोनाली झा
साल 2022 में कंतारा रिलीज होने के बाद सफलता का मतलब ही बदल गया। इस फिल्म ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बड़ी जीत हासिल की, जिसमें उसने बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसोम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला।

ऋषभ शेट्टी ने किया ग्रैंड कदंब साम्राज्य का निर्माण
मुंबई: साल 2022 में कंतारा रिलीज होने के बाद सफलता का मतलब ही बदल गया। इस फिल्म ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बड़ी जीत हासिल की, जिसमें उसने बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसोम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला और ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। ये कहानी है, जो भारत के दिल से जुड़ी है, देश की समृद्ध संस्कृति और मूल्यों को दिखाती है।
कंतारा एक बड़ी सरप्राइज हिट बन गई थी और अब उसका आगामी प्रीक्वल, कंतारा: चैप्टर 1, अनाउंसमेंट होते ही सुर्खियों में बनी हुई है। कंतारा में हमने भूत कोला उत्सव देखा था, और वहीं अब कंतारा: चैप्टर 1 कदंब काल को एक्सप्लोर करेगी। कंतारा: चैप्टर 1 एक अनोखा अनुभव देने का वादा करती है। ये फिल्म कर्नाटक के कदंब कालखंड में सेट है। कदंब उस समय के महत्वपूर्ण शासक थे, जो कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर राज करते थे और उन्हें वहां की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में बड़ी भूमिका निभायी।
ये भी पढ़ें- बंदिश बैंडिट्स के दूसरे सीजन का कब होगा प्रीमियर
सम्बंधित ख़बरें
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
इस पीरियड को बड़े पर्दे पर लाने के लिए, मेकर्स होम्बले फिल्म्स और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने कुंडापुर में कदंब एम्पायर को रीक्रिएट किया है। इस कहानी को असली एहसास देने के लिए मेकर्स ने खूब मेहनत की है, यहां तक कि फिल्म के लिए एक नया स्टूडियो बना डाला। पहले उन्होंने 80 फीट ऊँचाई का एक बड़ा सेट खोजने की कोशिश की थी, जहां एलाबोरेट सेटिंग बनाई जा सके, लेकिन वो वैसा कुछ नहीं ढूंढ पाए। इसलिए एक कदम और बढ़कर उन्होंने खुद का स्टूडियो खड़ा कर दिया। यह पूरा सेट कई एकड़ में फैला है।
इस बड़े प्रयास के पीछे कदंब राजवंश का महत्व छिपा है, जिसने दक्षिण भारत की वास्तुकला में भव्यता की शुरुआत की। कदंब काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है, जो अपनी आकर्षक समृद्धि और ऐतिहासिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। कंताराः चैप्टर 1 इसी समय के दौरान सेट है, जब भारत में सब कुछ भव्य और अद्भुत था। फिल्म एक प्रीक्वल के रूप में कंतारा से पहले की घटनाओं को दिखाएगी, और यह बताएगी कि क्या हुआ जो सब कुछ ऐसा बना। मेकर्स इस युग को पूरी तरह से रीक्रिएट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और हर चुनौती का सामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जूही चावला ने 6 साल तक छिपाकर रखी थी अपनी शादी की बात
Rishab shetty builds the grand kadamba empire to shape the world of kantara chapter 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM










