Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Good Friday क्यों मनाया जाता है, जानिए ईसाइयों के इस प्रमुख त्योहार का महत्व और इतिहास

गुड फ्राइडे ईसाइयों का प्रमुख पर्व है। यह त्योहार ईसाई समुदाय के लिए बड़ा महत्व रखता है। कहा जाता है कि ईसा मसीह को जिस दिन सूली पर चढ़ाया गया वो दिन शुक्रवार था, ऐसे में इस दिन को गुड फ्राइडे के नाम से मनाया जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 17, 2025 | 01:30 PM

गुड फ्राइडे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Good Friday 2025 Date: कल 18 अप्रैल को पूरे देशभर में गु़ड फ्राइडे मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे ईसाइयों का प्रमुख पर्व है। यह पावन दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे हर साल ईस्टर संडे से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरु प्रभु यीशु को इसी दिन सूली पर चढ़ाया गया, ऐसे में इस दिन को शोक की भावना के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को इसे ग्रेट फ्राइडे, होली फ्राइडे व ब्लैक फ्राइडे जैसे कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस साल गुड फ्राइडे कब है और कैसे इस पर्व को मनाया जाता है-

कब है 2025 गुड फ्राइडे

सम्बंधित ख़बरें

क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना? मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में शामिल

Natural Air Fresheners: बिना महंगे स्प्रे के आपका घर महकेगा फूलों जैसा, बस अपनाएं ये नेचुरल तरीके

इन 7 डिशेज का जायका बिगाड़ देता है टमाटर का खट्टापन, क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

30 की उम्र के बाद भी नहीं झड़ेंगे एक भी बाल! बस डेली रूटीन में शामिल कर लें ये 5 आदतें

इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस पर्व की तारीख भले ही बदलती रहती है लेकिन इसका दिन निश्चित होता है जो शुक्रवार है। ये पर्व हर साल शुक्रवार के दिन ही पड़ता है।

क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे जानिए

गुड फ्राइडे ईसाइयों का प्रमुख पर्व है। यह त्योहार ईसाई समुदाय के लिए बड़ा महत्व रखता है। कहा जाता है कि ईसा मसीह को जिस दिन सूली पर चढ़ाया गया वो दिन शुक्रवार था, ऐसे में इस दिन को गुड फ्राइडे के नाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से ईसाई धर्म को मानने वाले लोग इसे ईसा मसीह की कुर्बानी दिवस की तरह मनाते हैं।

ईसाई धर्म की बाईबल की मानें तो प्रभू ईसा मसीह ने मानवों के कल्याण के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। ईसा मसीह को शारीरिक और मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ी। मान्यताएं ऐसी भी हैं कि सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद यानी गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद रविवार को ईसा मसीह जिंदा हो गए। ऐसे में रविवार को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। इस साल 20 अप्रैल, रविवार को ईस्टर संडे मनाया जाएगा।

गुड फ्राइडे कैसे मनाया जाता है?

दुनिया के अलग-अलग देशों में गुड फ्राइडे विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती है। इन सभाओं में यीशु के क्रूस पर चढ़ने की कहानी पढ़ी जाती है, भजन गाए जाते हैं और उपदेश दिए जाते हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

इसके अलावा, कई चर्चों में गुड फ्राइडे के दिन क्रूस का रास्ता नामक एक विशेष प्रार्थना अनुष्ठान भी आयोजित किया जाता है, जिसमें यीशु के अंतिम दिनों की घटनाओं को याद किया जाता है। ईसाई धर्म के कई लोग इस दिन उपवास रखते हैं और नॉन वेज भोजन नहीं खाते हैं।

 

Why is good friday celebrated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.