Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सनातन धर्म में यदि किसी के घर में मृत्यु हो जाए, तो कुछ दिनों तक नहीं जलता है चूल्हा, क्या कहता है शास्त्र जानिए

सनातन धर्म को मानने वाले लोग परिवार में किसी की मृत्‍यु होने पर कुछ समय तक घर पर चूल्‍हा नहीं जलाते हैं। इसके अलावा, अंतिम संस्‍कार के बाद पूरे घर की साफ-सफाई भी करते हैं। ये सारे नियम गरुड़ पुराण में मृत्यु से संबंधित जुड़ी क्रियाओं पर आधारित हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Sep 27, 2024 | 01:56 PM

पितृ पक्ष के नियम (सौ.फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pitru Paksha 2024: सनातन धर्म मानने वाले लोग परिवार में किसी की मृत्‍यु होने पर कुछ समय तक चूल्‍हा नहीं जलाते हैं। इसके अलावा अंतिम संस्‍कार के बाद पूरे घर की साफ-सफाई भी करते हैं। गरुड़ पुराण में मृत्यु से संबंधित जुड़ी क्रियाओं के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण भगवान विष्णु को समर्पित है, जिसमें मृत्यु के बाद की जाने वाली क्रियाओं को विधिवत तरीके से वर्णित किया गया है। ऐसे में आइए इन कारणों को समझते हैं।

16 संस्‍कारों में से अंतिम संस्‍कार है मृत्‍यु

ज्योतिषयों के अनुसार, हिंदू धर्म में 16 संस्‍कारों का जिक्र है, जिसमें गर्भ संस्‍कार से लेकर मृत्‍यु के बाद किया जाने वाला अंतिम संस्‍कार तक शामिल हैं। गरुण पुराड़ में अंतिम संस्‍कार और मृत्‍यु के बाद आत्‍मा के सफर के बारे में भी बताया गया हैं। इसलिए घर में किसी की मृत्‍यु होने के बाद गरुड़ पुराण पढ़ा जाता हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LHQ vs MS: बारिश ने मुकाबले में डाली खलल, फिर भी लाहौर कलंदर की बड़ी जीत, मुल्तान सुल्तान्स की करारी हार

विदेशों में छा गई Royal Enfield, Himalayan 450 की जबरदस्त डिमांड, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

यूपी पुलिस में 81,000 से ज्यादा भर्तियां, युवाओं के लिए बड़ा मौका: योगी आदित्यनाथ

शनि-दोष से छुटकारा के लिए शनिवार को करें पीपल पेड़ से जुड़े ये अचूक उपाय

ये भी पढ़ें- केवल बादाम ही नहीं इसके छिलके में समाए है औषधीय गुण, जान लीजिए आप

मृत्‍यु के बाद इसलिए घर में नहीं जलाते चूल्‍हा

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि, परिवार में जब किसी की मृत्‍यु हो जाए तो उसका अंतिम संस्‍कार होने तक घर में चूल्‍हा नहीं जलाना चाहिए। अंतिम संस्‍कार के बाद जब पूरा परिवार स्‍नान कर ले, उसके बाद ही भोजन पकाना चाहिए।

कई घरों में तो 3 दिन बाद घर की सफाई होने तक घर में भोजन न पकाने की परंपरा है। इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही कारण जिम्‍मेदार हैं। गरुड़ पुराण के मुताबिक जब तक व्‍यक्ति का अंतिम संस्‍कार नहीं होता, तब तक वह अपने परिवार और संसार के मोह में पड़ा रहता हैं। ऐसे में मृतक के प्रति सम्‍मान दिखाने के लिए घर में भोजन नहीं पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।

धार्मिक और सामाजिक परंपराएं

यह परंपरा सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी पीढ़ियों से चली आ रही है, और इसका पालन करना परिवार की परंपराओं और समाज के नियमों के अनुसार आवश्यक होता है। इन सभी कारणों से मृत्यु के समय पूजा-पाठ की मनाही होती है और चूल्हा नहीं जलाया जाता। यह शोक और शुद्धिकरण की एक प्रक्रिया मानी जाती है, जो कि मृतक के प्रति सम्मान और परिवार की मानसिक स्थिति को देखते हुए निर्धारित की गई है।

Why does the stove not burn for a few days after someone s death in hindu religion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2024 | 01:56 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.