LHQ vs MS: बारिश ने मुकाबले में डाली खलल, फिर भी लाहौर कलंदर की बड़ी जीत, मुल्तान सुल्तान्स की करारी हार
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 11वां मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जहां मुल्तान सुल्तान्स और लाहौर कलंदर आमने-सामने थे। बारिश से प्रभावित मैच में लाहौर ने शानदार जीत दर्ज की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान्स की टीमें आमने-सामने थीं। यह मैच लाहौर में खेला गया, लेकिन बारिश के कारण मुकाबले को 13-13 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर मुल्तान सुल्तान्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय टीम पर भारी पड़ गया। लाहौर कलंदर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और अंत में 20 रनों से जीत दर्ज की।
लाहौर कलंदर ने बनाया विशाल स्कोर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर की टीम को शानदार शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके जोड़ीदार परवेज हुसैन इमोन ने भी आक्रामक खेल दिखाया और सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन ठोक दिए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
मध्यक्रम में अब्दुल्लाह शफीक ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 33 रन जोड़े। अंत में सिकंदर रजा ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेलते हुए 13 रन बनाए। इन शानदार पारियों के दम पर लाहौर कलंदर ने 13 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मुल्तान सुल्तान्स की ओर से मोहम्मद इस्माइल ने 2 विकेट लिए, जबकि पीटर सिडल और फैसल अकरम को 1-1 सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
वर्ल्ड कप से बाहर होने का दर्द नहीं छिपा पाए रोनाल्डो, विदाई पर कही दिल छू लेने वाली बात
Jyothi Surekha Vennam Silver Upgrade: डोपिंग में फंसी मैक्सिकन तीरंदाज, ज्योति सुरेखा का ब्रॉन्ज बना सिल्वर
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
मुल्तान सुल्तान्स की कोशिश रही नाकाम
186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान स्टीव स्मिथ केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि विकेटकीपर जोश फिलिप सिर्फ 1 रन ही बना सके। साहिबजादा फरहान ने 24 रन बनाए, लेकिन टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दे पाए। इसके बाद शान मसूद ने 18 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाई। अंत में एश्टन टर्नर ने 22 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की, जबकि अराफत मिन्हास ने भी 25 रन जोड़े। इसके बावजूद मुल्तान सुल्तान्स की टीम 13 ओवरों में 5 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी और 20 रनों से मुकाबला हार गई।
ये भी पढ़ें: CSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
लाहौर की गेंदबाजी भी रही प्रभावी
लाहौर कलंदर की ओर से गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। वहीं शाहीन शाह अफरीदी और उबैद शाह को 1-1 विकेट मिला। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी संतुलित प्रदर्शन करते हुए लाहौर ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
