शिव मंदिर में क्यों बजाते है ताली (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का सबसे खास दिन होता है इस दिन भगवान शिव की आराधना शिवभक्त बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ भक्त करते है। महाशिवरात्रि की तिथि, सभी प्रकार की रात्रियों और तिथियों में से एक है। महाशिवरात्रि में स्नान के साथ उपवास का नियम होता है तो वहीं पर कई परंपराएं अपनाई जाती है। यहां पर अक्सर आपने भक्तों को शिवलिंग के सामने 3 बार ताली बजाते हुए देखा होगा।
ऐसा माना जाता है कि शिव मंदिर में तीन बार ताली बजाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि पर महादेव के सामने तीन ताली बजाने का महत्व…
आपको बताते चलें कि, महाकुंभ में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के सामने तीन ताली बजाई जाती है सबका अलग-अलग महत्व होता है जिसकी जानकारी शास्त्रों और ज्योतिष में दी गई है…
पहली ताली- यह ताली महादेव को यह बताने के लिए है कि हम मंदिर में पहुंच गए हैं, इसका संदेश यह है कि, हम उनके समक्ष श्रद्धापूर्वक उपस्थित हैं।
दूसरी ताली- इस ताली का अर्थ होता है कि, हमारी इच्छाओं के लिए हैं. हम भगवान शिव से अपनी इच्छाएं व्यक्त करते हैं।
तीसरी ताली- यह ताली एक प्रार्थना है जो कहती है, “हे प्रभु, हमने अपनी इच्छाएं आपके समक्ष व्यक्त कर दी हैं, लेकिन आप ही निर्णय करें कि हमारे लिए क्या सही है.” इसमें महादेव के प्रति पूर्ण आस्था दर्शाई गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ताली बजाने से कई लाभ होते हैं।
यहां पर ताली बजाने से सेहत को फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- कहते हैं कि, ताली बजाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है लेकिन आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधर जाता है।
2- दिल की बीमारियों को आप काबू में ला सकते है।
3-फेफड़े सही गति से कार्य करते हैं।
4-गठिया की समस्या को रोका जा सकता है।
आपको बताते चलें कि, महाशिवरात्रि के मौके पर आप भगवान शिव का पूजन करते है आपको विधि की जानकारी होनी चाहिए। 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर जब आप शिवलिंग की पूजा करें, तब भले ही आपके पास बेलपत्र, गंगाजल, धतूरा या अन्य पूजन सामग्री न हो, बस शिव मंदिर में जाएं और भक्तिपूर्वक 3 बार ताली बजाएं. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. श्रद्धापूर्वक तीन बार ताली बजाना न भूलें. इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना बढ़ जाएगी और भगवान शिव की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
यहां पर पौराणिक कथा के अनुसार बताया जाता है कि, तीन ताली बजाने का उल्लेख ग्रंथों में मिलता है।रावण ने भगवान शिव की पूजा करते समय तीन बार ताली बजाई, जिसके कारण उसे लंका का राज्य प्राप्त हुआ. भगवान कृष्ण ने संतान प्राप्ति के लिए महादेव का अभिषेक किया और तीन बार ताली बजाई. समुद्र पर पुल बनाते समय भगवान राम ने तीन बार ताली बजाई और नल-नील की मदद से राम सेतु का निर्माण हुआ।