भगवान शिव और नंदी (सौ. Gemini)
Som Pradosh Upay: आज 30 मार्च को हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। सोमवार होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे प्रभावशाली व्रतों में से एक माना जाता है। खास बात यह है कि सोमवार का दिन स्वयं शिव जी को समर्पित होता है, और जब इस दिन प्रदोष काल का संयोग बनता है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
शिवपुराण में शिव पूजा के लिए प्रदोष काल का समय शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख, शांति, स्वास्थ्य तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।
विशेषकर शाम के समय प्रदोष काल में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल जल चढ़ाना ही पर्याप्त नहीं होता? पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजें भी शिव जी को अर्पित की जाती हैं। शास्त्रों में एक ऐसी खास वस्तु का उल्लेख मिलता है, जिसे सोम प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में अर्पित करने से बंद किस्मत के ताले भी खुल सकते हैं।
धर्म शास्त्रों में सोम प्रदोष पर शिवजी को बेलपत्र चढ़ाना सबसे विशेष माना गया हैं। मान्यता है कि, सोम प्रदोष व्रत के दिन शाम को प्रदोष काल में पूजा के समय पूरी श्रद्धा से भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने से बंद किस्मत के ताले भी खुल सकते हैं।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, बेलपत्र चढ़ाते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। हमेशा साफ और बिना कटे-फटे बेलपत्र ही भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए। बेलपत्र की चिकनी साइड (ऊपरी हिस्सा) शिवलिंग की ओर रखना चाहिए. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें-महावीर जयंती कब मनाई जाएगी? जानें वो वचन जो बदल देंगे आपकी जिंदगी
ज्योतिष के अनुसार, सोम प्रदोष पर बेलपत्र चढ़ाने से चंद्र दोष शांत और समाप्त होता है मानसिक तनाव कम होता है करियर की रुकावट और आर्थिक समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं विवाह में आ रहीं परेशानियां भी दूर होती हैं।