श्रीगणेश जी के विसर्जन के समय जरूर करें इन वस्तुओं का दान, घर में आएगी खुशहाली!
Ganesh Utsav:अगर आप बप्पा की विदाई के बाद कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो इससे गणपति जी की कृपा पूरे साल आपके परिवार पर बनी रहती है। जानिए अनंत चतुर्दशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
बप्पा को विदा करते वक्त जरूर करें ये चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Ganesh Visarjan 2025: 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन का वक्त आ गया हैं।अब कुछ दिनों में गणपति बप्पा की विदाई हो जाएगी। गणपति उत्सव का समापन 6 सितंबर 2025, शनिवार को होगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी, जिसे गणेश विसर्जन का सबसे प्रमुख दिन माना जाता है। यही वह दिन है जब भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को धूमधाम से विदाई देंगे और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान करेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप बप्पा की विदाई के बाद कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो इससे गणपति जी की कृपा पूरे साल आपके परिवार पर बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
बप्पा को विदा करते वक्त जरूर करें ये चीजों का दान:
करें अन्न और वस्त्र का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, गणेश विसर्जन के बाद अन्न और वस्त्र का दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज, जैसे चावल या दाल, और नए कपड़े दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vinayak Chaturthi: आज है वैशाख विनायक चतुर्थी 2026, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग
Budhwar Vrat: बुधवार व्रत कब से शुरू करें? जानिए इस व्रत से जुड़े जरूरी नियम और होने वाले चमत्कारी लाभ
बुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
करियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
करें मोदक और मिठाई का दान
कहते है बप्पा को विदा करते वक्त मोदक और मिठाई का दान करना भी बेहद शुभ होता है। मोदक भगवान गणेश का पसंदीदा पकवान है। आप मंदिर में या गरीबों में मोदक और मिठाई बांट सकते है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपको भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद मिलता है और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती है।
ये भी पढ़ें-चाणक्य की ये नीति जीवन में दिला सकता हैं सफलता, हार बदल जाएगी सफलता में, दुनिया करेगी आपको सलाम
करें नारियल का दान
बप्पा को विदा करते वक्त मोदक और मिठाई के अलावा, नारियल का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। जैसा कि आप जानते है कि नारियल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसे शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता है।
कहा जाता है कि, बप्पा की विदाई के बाद नारियल का दान करना बहुत फलदायी होता है। आप नारियल को किसी बहती नदी में प्रवाहित कर सकते हैं या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकते है। ऐसा करने से आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है।
करें गुड़ का दान
बप्पा की विदाई के बाद नारियल के साथ गुड़ का दान करना भी बड़ा शुभ है। गुड़ को बहुत शुभ माना जाता है और इसे भगवान गणेश का प्रिय भोग भी माना जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गुड़ का दान करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। आप किसी मंदिर में या किसी गरीब को गुड़ का दान कर सकते है। मान्यता है कि इससे जीवन में मिठास और खुशहाली आती है।
