सोमवार को लग रहे सूर्य ग्रहण से इन 3 राशि वालों के जीवन में आएगा चमत्कारी बदलाव

Surya Grahan :साल 2025 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण रात के समय लगेगा और भारत से इसकी दृश्यता नहीं होगी, इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से भी यहां इसका प्रभाव नहीं माना जाएगा।
सोमवार को लग रहे सूर्य ग्रहण से इन 3 राशि वालों के जीवन में आएगा चमत्कारी बदलाव
सूर्य ग्रहण से इन 3 राशि वालों के लिए शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Surya Grahan In September 2025: इस साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 11:00 बजे शुरू होगा और अगले दिन यानी 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की है। चूंकि यह ग्रहण पूरी तरह से रात के समय घटित होगा, इसलिए इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा और न ही इसका धार्मिक दृष्टिकोण से कोई प्रभाव मान्य होगा।

ज्योतिष-शास्त्र की दृष्टि से यह दिन बेहद खास है, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण बुध की राशि कन्या और सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में घटित होगा। इस समय सूर्य भी स्वयं कन्या में ही संचरण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन, इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

ये सूर्य ग्रहण किन राशि वालों की किस्मत बदल देगा

वृषभ राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ रहने वाला है। आपको अपने जीवन में कई चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा होगा।

सिंह राशि

आपको बता दें, सिंह राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शानदार रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सोने-चांदी की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद शानदार साबित होगा। जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं वो समाप्त हो जाएंगी। नई भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है।

ये है सूर्य ग्रहण का सही समय

साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगी और 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे समाप्त होगी। इस तरह यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा।

भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल

साल 2025 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण रात के समय लगेगा और भारत से इसकी दृश्यता नहीं होगी, इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से भी यहां इसका प्रभाव नहीं माना जाएगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com