सुखद वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें इन 5 वस्तुओं का दान, अक्षय फल का आशीष देंगे शिव-गौरी
Teej: हरतालिका तीज सुहागन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला एक पावन व्रत है, जो पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रत और पूजन के साथ साथ कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
हरतालिका तीज दान करना शुभ (सौ.डिजाइन फोटो)
Hartalika Teej Daan 2025: अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरतालिका तीज का पावन व्रत इस साल 26 अगस्त को उतर भारत सहित देश के अलग-अलग में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही हैं। सनातन धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व हैं। खासतौर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए हरतालिका तीज करती हैं।
धार्मिक मान्यता है कि इसी व्रत के प्रभाव से माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। यही कारण है कि इस व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजन के साथ साथ कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं, हरतालिका तीज के दिन किन किन चीजों का दान करना चाहिए-
हरतालिका तीज के दिन किन- किन चीजों का दान करना शुभ
-
वस्रों का दान
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन वस्रों का दान करना शुभ माना जाता हैं। इस दिन व्रती महिलाओं द्वारा ब्राह्मणों या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े का दान करना अत्यंत शुभ माना गया हैं। इसके अलावा, इस दिन श्रृंगार की वस्तुओं का भी दान करना शुभ माना जाता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, आखिर 4 महीने में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य जानिए
Lord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
ब्रज में आस्था का महासंगम: गिरिराज महाराज की परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, प्रशासन ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम
Sawan 2026: वाराणसी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा पर CCTV से 24 घंटे निगरानी, इस भेष में तैनात रहेगी पुलिस
-
फल का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन वस्त्र दान के अलावा फलों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता हैं। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को फलों का दान जरूर करना चाहिए।
-
उड़द और चने की दाल
कहते है हरतालिका तीज के शुभ दिन पर उड़द और चने की दाल का दान भी बहुत शुभ माना जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन इन सब चीजों का दान जरूर कर्ज चाहिए और दान करने के बाद ही व्रती महिलाओं को व्रत का पारण करना चाहिए। ऐसा करने से उनको अखंड सौभाग्य और खुशहाल जीवन की प्राप्ति होती है और घर में सुख और वैभव बने रहते हैं।
-
चावल का दान
कहा जाता है कि, हरतालिका तीज के व्रत के दिन उड़द और चने की दाल के अलावा चावल दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अक्षत का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मां पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
ये भी पढ़ें –घर ला रहे हैं गणपति जी को, नोट कर लीजिए नियम, स्थापना का सबसे बढ़िया मुहूर्त जानिए
-
गेहूं का दान
मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन गेहूं का दान करना भी बहुत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। साथ ही इस दिन व्रती को गेहूं और जौ का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
