गंगा दशहरा के दिन गंगा घाट से जरूर लाएं ये चीजें, घर में होगी मां लक्ष्मी का वास
गंगा दशहरा पर कुछ पवित्र चीजों को घर पर लाने की मान्यता है। इससे जीवन में सुख-शांति और संपन्नता आती है। ऐसे में आइए जानते है गंगा दशहरा के दिन किन चीजों को घर पर लाने की मान्यता है?
- Written By: सीमा कुमारी
गंगा दशहरा के दिन किन चीजों को घर लाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पावन पर्व पूरे देश भर में मनाया जाएगा। मां गंगा को समर्पित गंगा दशहरा का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को न केवल पिछले दस जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि जीवन में किए गए गंभीर अपराधों से भी मुक्ति मिल सकती है।
पुराणों के अनुसार, गंगा दशहरे के दिन व्यक्ति को किसी भी पवित्र नदी पर जाकर स्नान, ध्यान तथा दान करना चाहिए, इससे वह अपने सभी पापों से मुक्ति पाता है। इससे अलावा गंगा दशहरा पर कुछ पवित्र चीजों को घर पर लाने की मान्यता है। इससे जीवन में सुख-शांति और संपन्नता आती है। ऐसे में आइए जानते है गंगा दशहरा के दिन किन चीजों को घर पर लाने की मान्यता है?
गंगा दशहरा के दिन किन चीजों को घर लाना शुभ
गंगाजल
गंगा को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन जब भी आप गंगा स्नान के लिए किसी पवित्र नदी में स्नान करने जाएं तो वहां से गंगाजल घर पर जरूर लाना चाहिए। इसको घर में रखने से घर में सुख-संपदा और खुशहाली आती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
पीली कौड़ी
गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा स्नान करने से जहां मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में गंगा दशहरे के दिन घर पर पीली कौड़ी को लाना शुभ होता है। पीली कौड़ी को घर पर लाकर पूजा करें और फिर इसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
नए कपड़े
इस दिन नए कपड़े खरीदने की भी परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि जो भी गंगा दशहरा पर नए वस्त्र खरीदता है उसके जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
