Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ में पवित्र स्नान के सबसे विशेष दिन हैं 5, मकर संक्रांति, माघी पूर्णिमा और कौन से 3 दिन

महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान के लिए पांच दिन बहुत ही शुभ एवं फलदाई हैं, जो व्यक्ति इन दिनों पर संगम मे डुबकी लगाता हैं, उसके सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 23, 2024 | 06:07 PM

महाकुंभ में पवित्र स्नान के सबसे विशेष दिन हैं 5,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahakumbh 2025: कुंभ मेला हिंदू धर्म का महापर्व है जिससे करोड़ों लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती है। महाकुंभ मेले का सनातन धर्म में बड़ा धार्मिक महत्व है। जो इस बार 2025, 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहा है। यह मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में से एक है। इसमें लोग दूर-दूर से भाग लेने के लिए आते हैं।

बता दें, महाकुंभ मेला 12 सालों में एक बार आयोजित किया जाता है। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर स्नान करने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि इसमें एक बार स्नान करने से भक्तों के सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, महाकुंभ के दौरान कौन से 5 दिन स्नान के लिए सबसे पवित्र हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-   

सम्बंधित ख़बरें

महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन

रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज

देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी

Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ में स्नान करने का धार्मिक और आध्यात्मिक तौर पर विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन से सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति के दिन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर स्नान करने करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

माघ पूर्णिमा

महाकुंभ के दौरान माघ पूर्णिमा का स्नान अत्यंत पवित्र और विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति का समय होता है। इस दिन पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने से जीवन के समस्त दुख दूर होते हैं और साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है।

मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि यह दिन आत्मचिंतन, मौन और आध्यात्मिक शुद्धिकरण के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस शुभ दिन पर महाकुंभ में स्नान करना।

धार्मिक दृष्टि से बहुत फलदायी होता है। मान्यता है कि मौनी अमावश्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना व्यक्ति के विचारों का सुद्ध करता है और साथ ही नकारात्मता को दूर करता है। यह शुभ दिन आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है।

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि का पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस पर्व के दौरान महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति के समस्त दुख और पाप नष्ट होते हैं। मान्यता है कि इस शुभ और पवित्र दिन पर भगवान शंकर की उपासाना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। उनको भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जिससे उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शांति मिलती होती है। साथ ही आत्मा का शुद्धिकरण होता है।

बसंत पंचमी

बसंत पंचमी के दिन महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्षदायक फल की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान से मनुष्य को सभी समस्त पापों धुल जाते हैं और भगवान के प्रति अटूट आस्था का भाव जाग्रत होता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा और पवित्र नदी में स्नान का यह संयोग भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

Which these days are most sacred for bathing during mahakumbh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 06:07 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.