कैसे लोग हैं दुश्मन से भी खतरनाक, धोखे से बचना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों को गौर करें
Chanakya Niti: चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र भी किया है जो आपके लिए किसी दुश्मन से कम नहीं हैं। उनके अनुसार इस तरह के लोगों से भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
किन लोगों को बताया दुश्मन से भी खतरनाक (सौ.सोशल मीडिया)
Chanakya Niti For Dushman : आचार्य चाणक्य प्राचीन काल के सबसे विद्वान व्यक्तियों में से एक माने गए हैं। अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने मानव जाति की भलाई के लिए और इसे सही रास्ता दिखाने के लिए कई नीतियों की रचना भी की जिन्हें आगे चलकर चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा।
कहा जाता है, अगर आपको एक बेहतर, सुखी और समृद्ध जीवन की चाहत है तो ऐसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का आपको पालन करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र भी किया है जो आपके लिए किसी दुश्मन से कम नहीं हैं। उनके अनुसार इस तरह के लोगों से भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए और न ही नजदीकी बढ़ानी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा
किन लोगों को बताया दुश्मन से भी खतरनाक:
मूर्ख व्यक्तियों से बनाएं दूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आप किसी ऐसे इंसान के साथ रहते हैं जिसे सही और गलत का फर्क नहीं पता या फिर उसे इन दोनों के बीच का अंतर समझ में नहीं आता है तो आपको इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। इस तरह के लोगों के साथ रहना आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं है। कई बार इन लोगों के गलत फैसले का असर आपके जीवन पर भी पड़ता है।
गुस्सैल स्वभाव के व्यक्ति से बनाए दूरी
आचार्य चाणक्य ने अपने नीतियों में बताया है कि, आपको कभी भी एक गुस्सैल स्वभाव के व्यक्ति से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। कई बार इस तरह के लोग आपके लिए दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।
आगे कहते है, इस तरह के जो लोग होते हैं उनका खुदपर कोई कंट्रोल नहीं होता है और कई बार अपने गुस्से की वजह से ये लोग आपको भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन लोगों का बर्ताव आपके प्रति कभी भी बदल सकता है और इन लोगों पर भरोसा करना किसी मूर्खता से कम नहीं है।
जो हमेशा रहता है दुखी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपको कभी भी एक ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहिए जो हमेशा ही हताश या फिर दुखी रहता है। जब आप इस तरह के किसी व्यक्ति के साथ रहते हैं तो धीरे-धीरे आप भी वैसे ही होते चले जाते हैं।
इन लोगों के साथ रहने की वजह से आप जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर पाते है। आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको थिंकिग ही आपको जीवन में बेहतर बनती है। जब आप दुःख की बातें करते हैं या फिर हमेशा दुखी रहना शुरू कर देते हैं तो इससे आपको कॉन्फिडेंस देखते ही देखते खत्म हो जाता है।
स्वार्थी लोगों से बनाए दूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपको भूलकर भी स्वार्थी लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए और न ही उनसे नजदीकी बढ़ानी चाहिए। इस तरह के लोग आपके साथ सिर्फ अपना मतलब निकालने के लिए रहते हैं एक बार जब उनका काम बन जाता है तो वे आपको नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं।
ये भी पढ़े– इस दिन शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए सभी 9 दिनों के शुभ रंग और उन रंगों की महिमा
इस तरह के लोगों के साथ रहकर आप सिर्फ अपनी मुसीबतों को ही बढ़ाते हैं क्योंकि इस तरह के लोग मुसीबत में कभी आपके साथ खड़े नहीं रहते हैं। इस तरह के लोगों पर आपको कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
