घर के मुख्य द्वार पर लिखें ये ‘बीज मंत्र’, दूर रहेंगी बुरी शक्तियां, शुभ-लाभ के बनेंगे योग
Vastu Tips: यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा धन और समृद्धि बनी रहे, तो आपको मुख्य दरवाजे पर कुछ विशेष मंत्र लिखने चाहिए। ये मंत्र आपके घर में स्थायी रूप से धन और समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
घर के मुख्य दरवाजे पर कौन सा मंत्र लिखना शुभ (सौ. डिजाइन फोटो)
Vastu Tips for Main Gate of House: हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे, इसके लिए लोग कड़ी मेहनत और परिश्रम भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी इसके बाद भी कुछ न कुछ परेशानी बनी रहती है। ऐसे में वास्तुशास्त्र का बड़ा महत्व होता हैं। वास्तुविज्ञान की मानें तो इनसे निपटने के लिए वास्तु के कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। वो है घर का मुख्यद्वार।
वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा वास्तुशास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे घर का ‘मुख्य द्वार’ कहा जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा धन और समृद्धि बनी रहे, तो आपको मुख्य दरवाजे पर कुछ विशेष मंत्र लिखने चाहिए। ये मंत्र आपके घर में स्थायी रूप से धन और समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ प्रभावी मंत्रों के बारे में जो मुख्य दरवाजे पर लिखने से धन की वृद्धि होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
घर के मुख्य दरवाजे पर कौन सा मंत्र लिखना शुभ :
“ॐ श्री महालक्ष्मि नमः”
वास्तु विशेषज्ञ का मानना है कि, घर के मुख्य दरवाजे पर ‘ॐ श्री महालक्ष्मि नमः’ मंत्र लिखना बेहद शुभ होता है। यह मंत्र महालक्ष्मी देवी को समर्पित है, जो धन और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं।
जब आप इस मंत्र को घर के मुख्य दरवाजे पर लिखते हैं, तो यह घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। खासतौर पर, धन के आभाव में यह मंत्र आपके घर में लक्ष्मी का वास करता है और आर्थिक सुख लाता है। इस मंत्र को चांदी या सोने के अक्षरों में लिखना और सुबह के समय इसे जाप करना विशेष लाभकारी होता है।
“ॐ नमः शिवाय”
घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ श्री महालक्ष्मि नमः का मंत्र के अलावा “ॐ नमः शिवाय” मंत्र को घर के मुख्य दरवाजे पर लिखने से भगवान भोलेनाथ की कृपा से घर में लक्ष्मी का वास करता है और आर्थिक सुख लाता है।
“श्री राम जय राम जय जय राम”.
घर के मुख्य दरवाजे पर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र के अलावा श्री राम जय राम जय जय राम” अंकित करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र को मुख्य द्वार के ऊपर लिख देने से कभी भी घर में दुर्भाग्य या नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है।
“ॐ हनुमते नमः”
घर के मुख्य दरवाजे पर “ॐ हनुमते नमः” मंत्र अंकित करने से भूत-प्रेत और नजर दोष से रक्षा होती है।
ये भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर ‘फुलेरा’ का क्यों है महत्व, क्या है फुलेरा, जानिए इससे जुड़ी बातें
“श्रीं” बीज मंत्र
धन और समृद्धि के लिए “श्रीं” बीज मंत्र को दरवाजे में लिखना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे घर में धन और ऐश्वर्य का आगमन होता है।
