दिसंबर 2024 में पड़ रहे विशेष व्रत और त्योहारों की सूची, जानिए कब है विवाह पंचमी, ….
दिसंबर में कई विशेष व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। दिसंबर में हिंदू व्रत त्योहार के अलावा ईसाई समुदाय का महापर्व क्रिसमस का त्योहार भी पड़ रहा है।
- Written By: सीमा कुमारी
दिसंबर 2024 में पड़ रहे विशेष व्रत और त्योहारों की सूची
December Vrat Tyohar List: नवंबर बस कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला और इसके बाद साल 2024 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू हो जाएगा। दिसंबर में कई विशेष व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। दिसंबर में हिंदू व्रत त्योहार के अलावा ईसाई समुदाय का महापर्व क्रिसमस का त्योहार भी पड़ रहा है।
दिसंबर महीने में विवाह पंचमी, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे खास पर्व आते हैं। इसके साथ ही इस महीने में एकादशी और प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। इसी महीने में त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति भी मनाई जाती है। आइए यहां जानें दिसंबर महीने के व्रत, त्योहार पूरी डेट के बारे में।
दिसंबर महीने के व्रत त्योहार की सूची
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान जयंती और वरुथिनी एकादशी समेत अप्रैल 2026 में पड़ रहे प्रमुख तीज त्योहारों की लिस्ट नोट कर लीजिए
मार्च 2026 में व्रत-त्योहारों की धूम! होली, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा सहित देखें पूरी लिस्ट
शिवरात्रि व्रत में चाहिए कुछ मीठा और हेल्दी? सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सेब की खीर, जानें रेसिपी
फरवरी में कब है महाशिवरात्रि और कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें इस महीने के सभी व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट
01 दिसंबर 2024 मार्गशीर्ष अमावस्या
04 दिसंबर 2024 विनायक चतुर्थी व्रत
06 दिसंबर 2024 विवाह पंचमी
07 दिसंबर 2024 चम्पा षष्ठी
08 दिसंबर 2024 भानु सप्तमी
11 दिसंबर 2024 मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
12 दिसंबर 2024 मत्स्य द्वादशी
13 दिसंबर 2024 प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
14 दिसंबर 2024 दत्तात्रेय जयंती
15 दिसंबर 2024 अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
18 दिसंबर2024 गणेश चतुर्थी व्रत
23 दिसंबर 2024 रुक्मिणी अष्टमी
25 दिसंबर 2024 क्रिसमस
26 दिसंबर 2024 सफला एकादशी
27 दिसंबर 2024 सुरुप द्वादशी
28 दिसंबर 2024 प्रदोष व्रत
29 दिसंबर 2024 शिव चतुर्दशी व्रत
30 दिसंबर 2024 हनुमान जयंती, अमावस्या
जानिए मुख्य त्योहारों के बारे में विस्तार से
1 दिसंबर – मार्गशीर्ष अमावस्या
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस माह में आने वाली अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि धार्मिक अनुष्ठान, व्रत, और पितरों के तर्पण के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
6 दिसंबर – विवाह पंचमी
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल इस तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन राम-सीता की जोड़ी की आराधना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
11 दिसंबर – मोक्षदा एकादशी
मोक्षदा एकादशी के व्रत का शास्त्रों में बहुत अधिक महत्व है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप पूजा की जाती है। ये व्रत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
30 दिसंबर- सोमवती अमावस्या
पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दिसंबर 30 को सुबह 04:01 बजे से प्रारंभ होगी। ये तिथि अगले दिन सुबह 03:56, दिसंबर 31 को समाप्त होगी। यानि इस साल का अंत अमावस्या तिथि के साथ होगा। सोमवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा।
