तुलसी का पौधा किस दिन लगाना है शुभ, कौन सी दिशा में लगाएं, और जानिए किस दिन जल न चढ़ाएं तुलसी को
अगर आप भी तुलसी का पौधा घर में लगाना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए हम आपको वास्तु-शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि किस दिन तुलसी लगाना शुभ माना गया है?
- Written By: सीमा कुमारी
किस दिन तुलसी लगाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Vastu Tips: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र एवं शुभ माना गया है। इस पौधे में माता लक्ष्मी और विष्णु जी का निवास होता है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है वहां हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और जीवन में आने वाले दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी को घर में लगाने के लिए नियम का पालन करना बेहद जरुरी होता है। अगर आप भी तुलसी का पौधा घर में लगाना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए हम आपको वास्तु-शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि किस दिन तुलसी लगाना शुभ माना गया है?
इस दिन घर में लगाना शुभ तुलसी का पौधा
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
गुरुवार और शुक्रवार का दिन बड़ा शुभ
हिन्दू धर्म शास्त्र और वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में गुरुवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और तुलसी को विष्णुप्रिया के रूप में पूजा जाता है।
इसलिए यदि आप इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाती हैं तो आपके ऊपर सदैव भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से कार्तिक का महीना इस पौधे को लगाने के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है और इसके सामने दीपक जलाया जाता है।
एकादशी और रविवार के दिन भूलकर भी तुलसी को न छुएं
वास्तु-शास्त्र के अनुसार कि तुलसी के पौधे को एकादशी और रविवार के दिन भूलकर भी छूना नहीं चाहिए। इसलिए इस दिन घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी में नियमित जल चढ़ाना चाहिए, लेकिन रविवार और एकादशी के दिन तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ :
उत्तर दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
पूर्व दिशा
इसके अलावा तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी को लगाने से धन में अधिक वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
